चाणक्य नीति: सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलते हैं जीवन के ये 5 सुख, क्या आपके पास हैं?

Published : Jan 20, 2021, 10:57 AM IST

उज्जैन. आचार्य चाणक्य की बताई गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। ये नीतियां हमें सही-गलत बातों का आभास कराती है। आचार्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि वो कौन-से 5 सुख हैं जो किसी किस्मत वाले को ही मिलते हैं। ये सुख इस प्रकार हैं…

PREV
15
चाणक्य नीति: सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलते हैं जीवन के ये 5 सुख, क्या आपके पास हैं?

1. भोजन करने तथा उसे अच्छी तरह से पचाने की शक्ति
कुछ लोग होते हैं जिनके पास भोजन की कमी नहीं होती, लेकिन चाहकर भी किसी कारण वो उसे खा नहीं सकते और अगर खा सकते हैं तो उसे पचाने की शक्ति उनके पास नहीं होती। ये दोनों सुख अगर आपके पास हैं तो समझिए आप किस्मत वाले हैं।
 

25

2. अच्छा भोजन समय पर प्राप्त होता हो
अगर आपको समय पर ताजा पका स्वादिष्ट भोजन मिल रहा है तो इसे भी अपनी अच्छी किस्मत ही समझिए, क्योंकि दुनिया के करोड़ों लोगों की किस्मत में ये सुख नहीं होता। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिनके पास अकूत धन-संपत्ति है
 

35

3. प्रेम करने वाली स्त्री
वर्तमान समय में पत्नी का स्वभाव ही दुख की प्रमुख वजह बनता जा रहा है। पत्नी अगर झगड़ालू प्रवृत्ति की है तो घर में दिन-रात विवाद की स्थिति बनती है। और अगर स्त्री का स्वभाव सहज यानी प्रेम करना वाला है तो इससे बेहतर सुख जीवन में और कोई नहीं हो सकता।
 

45

4. खूब सारा धन
धन के अभाव में भौतिक सुखों का आनंद नहीं लिया जा सकता, इसलिए मनुष्य के पास धन होना अति आवश्यक है। कुछ ग्रंथों में तो धनहीन व्यक्ति को मृतक के समान बताया गया है। पैसा होगा तो आप जीवन में अनेक खुशियां पा सकते हैं।
 

55

5. धन को दान करने का उत्साह
आपके पास बहुत सारा धन हो और उसे आप स्वयं पर ही खर्च करते रहें, ये भी ठीक बात नहीं है। धन को दान करने का उत्साह भी आपके मन में होना चाहिए, ताकि उस धन का सही उपयोग हो सके, नहीं तो वो धन नष्ट हो जाता है या गलत लोगों को हाथ में जा सकता है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories