चाणक्य नीति: ये 4 चीजें बहुत कम होने पर भी बहुत तेजी से फैलती हैं

Published : Dec 29, 2020, 11:11 AM IST

उज्जैन. जब पूरा भारत अलग-अलग खंडों में बंटा हुआ था, तब आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों से पूरे भारत को एक किया था। एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाया। चाणक्य ने एक ऐसे ग्रंथ की रचना की थी, जिसमें सुखी जीवन के सूत्र बताए गए हैं। इस ग्रंथ का नाम है चाणक्य नीति। चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि वे कौन-सी 4 चीजें हैं जो थोड़ी होने पर भी विस्तार पा जाती हैं। जानिए इनके बारे में…

PREV
14
चाणक्य नीति: ये 4 चीजें बहुत कम होने पर भी बहुत तेजी से फैलती हैं

1. पानी में तेल
पानी में तेल की एक बूंद भी अगर गिर जाए तो वो पूरी सतह पर फैल जाती है। यानी उसका विस्तार पूरे पानी पर हो जाता है।
 

24

2. दुष्ट व्यक्तियों में गोपनीय बातें
अगर आपने कोई गोपनीय बात किसी दुष्ट व्यक्ति के सामने भूल से भी कर दी है तो वह बहुत ही जल्दी सभी लोगों को पता चल सकती है। यानी फैल सकती है। इसलिए भूलकर भी दुष्टों के आगे कोई गोपनीय बात नहीं करनी चाहिए।
 

34

3. उत्तम पात्र को दिया गया दान
उत्तम व्यक्ति को दिया गया दान थोड़ा होने पर भी विस्तार पा लेता है यानी उसका सदुपयोग कुछ इस तरह होता है कि थोड़ा दान भी बहुत अधिक काम कर देता है।
 

44

4. बुद्धिमान के पास शास्त्र-ज्ञान
यदि किसी बुद्धिमान व्यक्ति के पास थोड़ा भी ज्ञान हो तो हो तो अपने कौशल से उस ज्ञान को सर्वत्र फैला देता है, जिससे अन्य लोग उस ज्ञान का फायदा उठा सकें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories