चाणक्य नीति: इन 5 चीजों का संग्रह करके रखना चाहिए, ये मुश्किल समय में काम आती हैं

Published : Jan 27, 2021, 12:50 PM IST

उज्जैन. आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान थे। उन्होंने अपनी बुद्धिमानी और कूटनीति से एक साधारण बालक को भारत का सम्राट चंद्रगुप्त बना दिया था। उनकी बताई गई नीतियां आज के समय में भी लोगों को जीवन जीने की कला सीखाती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन 5 चीजों का संग्रह करके रखना चाहिए। यही चीजें विपरीत समय में काम आती हैं। जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें…

PREV
15
चाणक्य नीति: इन 5 चीजों का संग्रह करके रखना चाहिए, ये मुश्किल समय में काम आती हैं

धर्म
मनुष्य को हमेशा दूसरों की मदद करना चाहिए। जितना संभव हो सके दुखी जनों सी सेवा करना चाहिए। किसी का अहित करने का विचार मन में कभी नहीं लाना चाहिए। भगवान की भक्ति में समय बीतना चाहिए। यही धर्म है। जब विपरीत समय आता है तो धर्म ही आपको बचाता है।

25

अन्न
घर में कभी अन्न की कमी नहीं होनी चाहिए। जब भी घर पर कोई मेहमान आए तो उसे बिना भोजन किए नहीं जाने देना चाहिए। याचक को भी अन्न देना चाहिए। अन्न का भंडार सदैव भरा रहने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

35

धन
विपरीत परिस्थिति में धन का पास में होना आवश्यक है, क्योंकि धन से अपने मुसीबतों का सामना किया जा सकता है। इसलिए घर में धन का संग्रह होना अति आवश्यक है। धन पास में होगा तो सगे-संबधी भी आपके हित का कार्य करेंगे।

45

गुरु का उपदेश
जब भी गुरु कोई उपदेश दे उसे ध्यान से सुनना चाहिए और उसी के अनुसार कर्म करना चाहिए। इन उपदेशों को अपने जीवन में उतारना ही उसका संग्रह करना है। गुरु के उपदेशों से जीवन की समस्याएं अपने आप ही खत्म हो सकती हैं।

 

55

गुणकारी औषधि
घर में दैनिक जीवन में होने वाली शारीरिक परेशानियों से जुड़ी दवाई आवश्यक रूप से होना चाहिए। ताकि कोई भी तकलीफ होने पर तुंरत उसका ईलाज हो सके। ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Recommended Stories