Datta Jayanti 2022 Wishes: दत्त जयंती पर अपने करीबियों को भेजें ये ग्रीटिंग्स, बोलें ‘हैप्पी दत्त पूर्णिमा’

Published : Dec 07, 2022, 06:00 AM IST

Datta Jayanti 2022 Wishes: हर साल अगहन मास की पूर्णिमा पर भगवान दत्तात्रेय की जयंती मनाई जाती है। इसे दत्त पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस बार ये तिथि 7 दिसंबर, बुधवार को है। भगवान दत्त को लेकर धर्म ग्रंथों में कई कथाएं मिलती है। कुछ ग्रंथों में इन्हें भगवान विष्णु का अवतार कहा गया है तो कुछ में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का संयुक्त अवतार। देश में भगवान दत्तात्रेय के अनेक प्राचीन मंदिर हैं। इन मंदिरों की भी अपनी-अपना विशेष परंपराएं हैं। दत्त जयंती के मौके पर इन मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। दत्तात्रेय जयंती के मौके पर अपने करीबियों को ये संदेश भेजकर शुभकामनाएं दें…    

PREV
19
Datta Jayanti 2022 Wishes: दत्त जयंती पर अपने करीबियों को भेजें ये ग्रीटिंग्स, बोलें ‘हैप्पी दत्त पूर्णिमा’

गुरु बनकर जिसने दुनिया को दिया प्रकाश
उसी की ये धरती है उसी का आकाश
ऐसे गुरु दत्तात्रेय को हम करें बारंबार प्रणाम
आप सभी को दत्त पूर्णिमा 2022 की बहुत-बहुत बधाई
 

29

आपके जीवन का हर दिन भगवान दत्तात्रेय के आशीर्वाद से भरा हो। दत्त पूर्णिमा 2022 की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
 

39

आपको और आपके परिवार को दत्त पूर्णिमा 2022 की बहुत बहुत बधाई। यह शुभ अवसर आपके आस-पास की नकारात्मकता को दूर करे
 

49

मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना 
जीवन में नई खुशियों को लाना 
दुःख दर्द अपने भूलकर, सबको गले लगाना।
आपको दत्त पूर्णिमा 2022 की बधाई
 

59

दत्त पूर्णिमा का ये पावन त्योहार 
जीवन में लाए खुशियों अपार 
भगवान दत्त विराजे आपके द्वार 
शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
दत्तात्रेय जयंती 2022 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं…
 

69

पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटो का सामना 
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे।
आप सभी को दत्त पूर्णिमा 2022 की हार्दिक शुभकामना
 

79

ब्रह्मा, विष्णु और महेश के संयुक्त अवतार भगवान दत्तात्रेय की जयंती की बहुत-बहुत बधाई, आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे
 

89

ब्रह्मा, विष्णु और महेश,
त्रिदेवों की यह त्रिमूर्ति,
आप सभी पर कृपा बनाए रखे
भगवान दत्तात्रेय की जयंती की शुभकामनाएं
 

99

त्रिमूर्ति के एक रूप भगवान दत्तात्रेय,
सभी को बुद्धिमत्ता, शांति और खुशी प्रदान करें.
दत्त जयंती 2022 की शुभकामनाएं


ये भी पढ़ें-

Dattatreya Jayanti 2022: ये हैं भगवान दत्त के 4 मंदिर, कोई 700 साल पुराना तो कहीं पूरी होती है हर इच्छा


Dattatreya Jayanti 2022: किस देवता के अवतार हैं दत्तात्रेय, कैसे हुआ इनका जन्म? जानें रोचक कथा

Shukra Gochar December 2022: 5 दिसंबर को शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशि वालों के होंगे वारे-न्यारे


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 
 

Recommended Stories