उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। दिसंबर 2022 में कुल 4 ग्रह राशि बदलेंगे, इनमें सौर मंडल का राजा सूर्य भी शामिल है। वर्तमान में सूर्य वृश्चिक राशि में है। ये ग्रह 16 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। (Surya Gochar December 2022) इसे धनु संक्रांति कहेंगे। इसी दिन से मल मास भी शुरू हो जाएगा। धनु गुरु ग्रह के स्वामित्व की राशि है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। कुछ राशि वालों पर इसका बुरा असर भी देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां जिन पर सूर्य के राशि परिवर्तन का बुरा असर होगा…
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इस राशि के लोगों पर अचानक कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। हालांकि दोस्तों के सहयोग से आप उस परेशानी का सामना करने में सक्षम रहेंगे। इस समय पैसा उधार देने से बचें क्योंकि आपको खुद को हो पैसों की जरूरत पड़ सकती है। बच्चों के कारण टेंशन बढ़ सकती है। आपको अपनी सेहत का ध्यान भी इस समय रखना होगा।
23
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों की सेहत में अचानक कोई उतार-चढ़ाव आ सकता है। हार्ट पेशेंट को दवाई समय पर लेनी होगी। संतान के विवाह को लेकर चल रही बात किसी कारण अटक सकती है, जिसके कारण परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। इस समय इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नहीं तो पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। नौकरी में किसी बात पर बॉस से कहासुनी हो सकती है।
33
इस राशि का स्वामी शनि है, जो सूर्य का शत्रु है। इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस से जुड़े मामलों में अपनी दिल की सुनें, दूसरों की बातों में आकर आप गलत निर्णय ले सकते हैं। लव लाइफ में किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आपको कुछ सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। परिवार में किसी महिला सदस्य की तबीयत अचानक खराब हो सकती है।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi