शनि के नक्षत्र में बना 3 ग्रहों का संयोग, किन-किन राशियों को मिलेगा इसका शुभ फल?

उज्जैन. इस समय सूर्य के साथ शुक्र और बुध ग्रह की युति बनी हुई है यानी ये सभी ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में एक साथ स्थित हैं (anuradaha nakshtra mai trigrahi sanyog)। अनुराधा नक्षत्र भी इसी राशि के अंतर्गत आता है जो शनि का नक्षत्र है। इस समय इसी नक्षत्र में ये तीन ग्रह एक साथ हैं। शनि के नक्षत्र में 3 ग्रहों का संयोग होने से कुछ राशि वालों को इसके शुभ फल मिलेंगे। इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं, वहीं धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 3 राशियां… 

Manish Meharele | Published : Nov 28, 2022 4:54 AM IST

13
शनि के नक्षत्र में बना 3 ग्रहों का संयोग, किन-किन राशियों को मिलेगा इसका शुभ फल?

शनि के नक्षत्र अनुराधा में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह की युति होने से कर्क राशि वालों को इसका फायदा मिल सकता है। इस समय इन्हें पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा मिल सकता है। अगर इनका पैसा कहीं अटका है तो वह भी मिलने के योग बन रहे हैं। इनके इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं यानी अतिरिक्त आय हो सकती है। अगर ये कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं जो इसमें भी इन्हें सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि भी होगी।
 

23

बुध, सूर्य और शुक्र की युति से इस राशि वालों के बिजनेस में अचानक तेजी आ सकती है, साथ ही नौकरी में भी इन्हें फायदा मिलता नजर आ रहा है। अगर जॉब में स्विच करना चाहते हैं तो ये भी इनके लिए शुभ रहेगा। नई नौकरी में इनका पद और सैलरी दोनों में वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार को लेकर यात्रा भी हो सकती है।
 

33

इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं और उनके नक्षत्र में ही त्रिग्रही योग बन रहा है, जिसके चलते इस राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि वालों को इस समय किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में ही मनचाही सफलता मिल सकती है। कुछ काम जो काफी लंबे समय से अटके पड़े हैं वे पूरे होंगे और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।



ये भी पढ़ें-

Shani Meen Rashifal 2023: नुकसान-खराब सेहत, शनि की साढ़ेसाती 2023 में करेगी मीन वालों को परेशान, कैसा होगा असर?

Shani Kumbh Rashifal 2023: हताशा-निराशा और मुसीबतें, शनि की साढ़ेसाती में बीतेगा साल 2023?

Shani Makar Rashifal 2023: उतरती साढ़ेसाती से फायदा होगा-नुकसान भी, कैसा रहेगा ये साल आपके लिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos