गुप्त नवरात्रि 22 से 29 जून तक, जानिए किस तिथि पर देवी के कौन-से स्वरूप की पूजा करें

Published : Jun 21, 2020, 09:34 AM IST

उज्जैन. इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 22 से 29 जून तक मनाई जाएगी। पंचमी और षष्ठी तिथि एक ही दिन होने से इस बार गुप्त नवरात्रि 8 दिनों की होगी।  गुप्त नवरात्रि में रोज देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन-से रूप की पूजा करें, जानिए-

PREV
19
गुप्त नवरात्रि 22 से 29 जून तक, जानिए किस तिथि पर देवी के कौन-से स्वरूप की पूजा करें

पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा
गुप्त नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार, देवी का यह नाम हिमालय के यहां जन्म होने से पड़ा। मां शैलपुत्री को अखंड सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। स्त्रियों के लिए उनकी पूजा करना ही श्रेष्ठ और मंगलकारी है।
 

29

दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की उपासना
गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही सोचे गए सभी काम पूरा करने के लिए प्रेरणा मिलती है।
 

39

तीसरे दिन करें माता चंद्रघंटा की पूजा
गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित है। यह शक्ति माता का शिवदूती स्वरूप है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।
 

49

चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की आराधना
गुप्त नवरात्रि के चौथे दिन की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। देवी कूष्मांडा रोगों को तुरंत नष्ट करने वाली हैं। इनकी भक्ति करने वाले श्रद्धालु को धन-धान्य और संपदा के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य भी प्राप्त होता है।
 

59

पांचवे दिन करें स्कंदमाता की पूजा
गुप्त नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता भक्तों को सुख-शांति प्रदान करती हैं। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जानते हैं।
 

69

छठे दिन करें मां कात्यायनी की उपासना
गुप्त नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति श्री दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा-अर्चना का विधान है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर आदिशक्ति ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था। इसलिए वे कात्यायनी कहलाती हैं।
 

79

सातवे दिन करें मां कालरात्रि की पूजा
महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप हैं कालरात्रि। मां का यह स्वरूप काल का नाश करने वाला है, इसीलिए इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।
 

89

आठवें दिन करें मां महागौरी की आराधना
गुप्त नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां दुर्गा का आठवां रूप श्रीमहागौरी हैं। देवी के इस स्वरूप का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। इनकी भक्ति से हमें मन की शांति भी मिलती है।
 

99

अंतिम दिन करें मां सिद्धिदात्री की पूजा
गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories