क्या करना चाहिए खरमास में?
सूर्योदय से पहले स्नान, संध्या करके भगवान का स्मरण करें। खरमास में सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए। यह महाधर्म, दान, जप, तप का महीना माना जाता है। इसमें अनेक गुणों के साथ लाभ प्राप्त होता है। कर्ता को करने का कई गुना फल प्राप्त होता है। खरमास में ब्राह्मण, गुरु, गाय एवं साधु-सन्यांसियों की सेवा करनी चाहिए।