गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ऐसे संकेत, जिनसे जान सकते हैं आप पर भगवान की कृपा है या नहीं

Published : Sep 07, 2020, 02:52 PM IST

उज्जैन. जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए भगवान की कृपा होना बहुत जरूरी है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए रोज पूजा-पाठ की जाती है, लेकिन कुछ ही लोगों की पूजा सफल हो पाती है। अगर भगवान की विशेष कृपा किसी व्यक्ति पर होती है तो वह हमेशा खुश रहता है। यहां जानिए गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित संक्षिप्त गरुड़ पुराण अंक के आचार कांड के अनुसार कुछ ऐसी बातें जो भगवान की प्रसन्नता का संकेत देती हैं।

PREV
16
गरुड़ पुराण में बताए गए हैं ऐसे संकेत, जिनसे जान सकते हैं आप पर भगवान की कृपा है या नहीं

जिन लोगों को भगवान के दर्शन सपने में होते हैं, सपने में बार-बार मंदिर दिखते हैं तो ये शुभ संकेत हैं। ऐसे लोगों को सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

26

अगर किसी व्यक्ति की संतान आज्ञाकारी है तो समझ लेना चाहिए उस पर भगवान की विशेष कृपा है, कलियुग में अधिकतर लोगों संतान की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जिन लोगों की संतान संस्कारी है, वे भाग्यशाली हैं।

36

अगर कोई व्यक्ति शिक्षित है और अपनी शिक्षा से पैसा कमा पा रहा है तो ये शुभ संकेत है, क्योंकि बहुत कम लोग अपनी शिक्षा का सही उपयोग कर पाते हैं।

46

जिन लोगों का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है, वे भाग्यशाली होते हैं और ये भी भगवान की प्रसन्नता का ही संकेत है।

56

सुयोग्य जीवन साथी मिलना भी भगवान की कृपा का ही संकेत है।

66

जिन लोगों पर भगवान की कृपा होती हैं, उन्हें पूर्वाभास होने लगता है। ऐसे लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास पहले से ही हो जाता है।

Recommended Stories