जून 2021 में किस दिन, कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा, जानिए

Published : Jun 02, 2021, 11:37 AM ISTUpdated : Jun 02, 2021, 11:39 AM IST

उज्जैन. हिंदू मान्यताओं के नजरिये से इस साल जून का महीना बहुत खास है। साल 2021 का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को है। हालांकि, ये भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा वट सावित्री व्रत है। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को रखा जाता है। सुहागिनों के लिए यह दिन खास माना गया है। आगे जानिए जून में कब कौन-कौन से व्रत-त्योहार मनाएं जाएंगे…

PREV
111
जून 2021 में किस दिन, कौन-सा व्रत और त्योहार मनाया जाएगा, जानिए

6 जून, रविवार को अपरा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा से समृद्धि और सुख बढ़ता है। इस व्रत से शादीशुदा महीलाओं का सौभाग्य भी बढ़ता है। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। विवाह शीघ्र होगा। गुरु संबंधित दोषों से मुक्ति मिलेगी।
 

211

7 जून, सोमवार को सोम प्रदोष का योग बन रहा है। इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाकर पूजा और व्रत किया जाता है। सोम प्रदोष के प्रभाव से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती है और सुख बढ़ता है। इस व्रत से रोगों से मुक्ति भी मिलती है। इस दिन वट वृक्ष की परिक्रमा और पूजन की जाएगी।
 

311

9 जून बुधवार को वट सावित्री व्रत किया जाएगा। इस दिन वट वृक्ष की पूजा और काली उड़द का दान करने से परेशानियां दूर होती हैं। इस व्रत के प्रभाव से पति की उम्र बढ़ती है।
 

411

10 जून, गुरुवार को स्नान दान अमावस्या और शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शनि मंदिर में तेल का दान करें। रोगों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही ऐसा करने से पारिवारिक सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियां दूर होती हैं।
 

511

13 जून, रविवार को रंभा तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन देवी पार्वती की विशेष पूजा और व्रत करने की परंपरा है। इस दिन व्रत और पूजा से हर तरह के कष्ट दूर होते हैं और महिलाओं की शारीरिक परेशानियां दूर होती है।
 

611

14 जून, सोमवार को विनायक चतुर्थी है। ज्येष्ठ महीने की इस चतुर्थी तिथि पर गणेश जी और चंद्रमा की पूजा करने से पति की उम्र बढ़ती है, मनोकामनाएं पूरी होती हैं और परिवार की परेशानियां भी दूर होती है।
 

711

19 जून, शनिवार को महेश नवमीं का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिवजी के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियां दूर होती हैं।
 

811

20 जून, रविवार को गंगा दशहरा और गायत्री जयंती है। इस तिथि पर महिलाएं देवी गंगा की पूजा करती हैं। इस दिन व्रत और पूजा से तप, सौभाग्य और हर तरह का सुख बढ़ता है।
 

911

21 जून, सोमवार को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। निर्जला एकादशी व्रत से सौभाग्य और धन लाभ के साथ ही आरोग्य की प्राप्ति भी होती है।
 

1011

24 जून, गुरुवार को वट सावित्री व्रत किया जाएगा। कई जगहों पर ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा पर वट सावित्रि व्रत की परंपरा है। इस व्रत को करने से पति की उम्र बढ़ती है और महिलाओं का सौभाग्य बढ़ता है।
 

1111

27 जून, रविवार को संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा। इस दिन आषाढ़ महीने की गणेश चतुर्थी है। इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा के बाद रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने से सौभाग्य बढ़ता है। कष्टों से मुक्ति भी मिलती है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories