Mahakal Lok Pics: देखें उज्जैन के महाकाल लोक की 10 लेटेस्ट तस्वीरें…

Published : Oct 11, 2022, 11:41 AM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 12:34 PM IST

उज्जैन. वैसे तो हमारे देश में शिवजी के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में ज्योतिर्लिंगों का विशेष महत्व है। 12 ज्योतिर्लिंगों में तीसरे स्थान पर है महाकालेश्वर। इसका वर्णन शिवपुराण, स्कंद पुराण आदि कई ग्रंथों में मिलता है। हाल ही में इस मंदिर का विस्तारीकरण किया गया है, जिसे महाकाल लोक का नाम दिया गया है। 11 अक्टूबर, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) इसका लोकार्पण करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगे देखिए महाकाल लोक (Ujjain Mahakal Lok Latest Pics) की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें…  

PREV
110
Mahakal Lok Pics: देखें उज्जैन के महाकाल लोक की 10 लेटेस्ट तस्वीरें…

- महाकाल लोक कार्यक्रम के चलते महाकाल मंदिर परिसर को खास फूलों से सजाया गया है। इनमें देशी के साथ-साथ विदेशी फूल भी शामिल हैं। 
 

210

- महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के लोग देख सकें, इसके लिए खास व्यवस्थाएं कुछ स्थानों पर की गई हैं।
 

310

- देश ही नहीं विदेश में भी महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम की साधा प्रसारण किया जाएगा। इन देशों में यूएसए, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया आदि 40 देश शामिल हैं।
 

410

- महाकाल लोक में देशी-विदेशी प्रजाति के लगभग 52 हजार पौधे लगाएं गए हैं। इन सभी पेड़-पौधों का धार्मिक के साथ-साथ औषधीय महत्व भी है। 
 

510

- 52 हजार में से 12 फीट के सिर्फ 1500 पेड़ हैं। सभी सभ पौधे हैं। यहीं से प्राप्त होने वाले पत्तों व फूलों से महाकाल की पूजा भी की जाएगी। 
 

610

- महाकाल लोक में लगाए गए पेड़-पौधों पर लगभग लगभग डेढ़ करोड़ खर्च किए गए हैं। ये पौधे हैं रुद्राक्ष, अमलताश, स्पाइडर लिलि आदि के।
 

710

- महाकाल लोक प्रोजेक्ट सबसे पहले सन 2017 में अस्तित्व में आया। उस समय इसका बजट 300 करोड़ रुपए रखा गया था। 
 

810

- बाद में महाकाल लोक प्रोजेक्ट में रुद्र सागर व अन्य कई प्रोजेक्ट भी शामिल किए गए, जिसके चलते इसका बजट 870 करोड़ तक पहुंच गया है।
 

910

- महाकाल लोक में प्रवेश करने के लिए 4 द्वार बनाए गए हैं, जिनके नाम पिनाकी, शंख, नंदी और नीलकंठ है। ये चारों नाम भगवान शिव से संबंधित हैं। 
 

Read more Photos on

Recommended Stories