MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Mahakal Lok Pics: रात में कितना भव्य और दिव्य दिखता है उज्जैन का महाकाल लोक, देखें 15 तस्वीरें...

Mahakal Lok Pics: रात में कितना भव्य और दिव्य दिखता है उज्जैन का महाकाल लोक, देखें 15 तस्वीरें...

Mahakal Lok Pics: 11 अक्टूबर 2022, मंगलवार उज्जैन के लिए बहुत ही खास दिन रहेगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 800 करोड़ का खर्च आया है।

2 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 10 2022, 07:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114

- तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी 11 अक्टूबर की शाम 5.30 बजे उज्जैन पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे महाकाल मंदिर आएंगे।
 

214

- प्रधानमंत्री मोदी महाकाल लोक के शंख द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे और पूजा आदि करने के बाद नंदी द्वार से बाहर आएंगे।
 

314

- चूंकि महाकालेश्वर शिवलिंग पर शाम 5 बजे बाद जल चढ़ाना बंद हो जाता है इसलिए पीएम भगवान महाकाल को जल नहीं चढ़ा पाएंगे। 
 

414

- महाकाल लोक लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षिप्रा नदी के तट पर जाकर कुछ देर पूजा-अर्चना करेंगे। 
 

514

- इसके बाद पीएम कार्तिक मेला ग्राउंड सभास्थल पर पहुंचेंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान कई वीआईपी भी यहां मौजूद रहेंगे।
 

614

- कार्यक्रम स्थल पर लगभग 200 से ज्यादा साधु-संत भी रहेंगे। इनमें से कुछ से मोदी स्वयं मुलाकात कर सकते हैं।
 

714

- उल्लेखनीय है कि मोदी महाकाल मंदिर आने वाले पांचवें प्रधानमंत्री हैं। इसके पहले लाल बहादुर शास्त्री, मोरारजी देसाई, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। 
 

814

- उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ये एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। 
 

914

- महाकाल लोक लगभग 20 हेक्टेयर भूमि पर बनाया गया है। इसे पूरा करने में लगभग 800 करोड़ का खर्च आया है।
 

1014

- महाकाल लोक लोकार्पण के मौके पर लोगों से भी घरों में दीपक लगाने की अपील की जा रही है, वहीं सरकारी भवनों पर भी भव्य लाइटिंग की जाएगी। 

1114

- महाकाल लोक में लगभग 200 मूर्तियां और भित्ति चित्र ग्रंथों के अलग-अलग प्रसंगों के आधार पर बनाए गए हैं। 
 

1214

- सभी मूर्तियों और भित्ति चित्रों पर क्यूआर कोड लगाया गया है। जिन्हें स्कैन करते ही आपको भगवान शिव की महिमा और कथाएं सुनने को मिलेंगी। 
 

1314

- महाकाल लोक प्रोजेक्ट कितना विशाल है, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये 20 हेक्टेयर भूमि पर फैला है। 
 

1414

- महाकाल मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण में महाराजवाड़ा स्कूल को हैरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा। 
 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved