Published : Oct 11, 2022, 08:27 PM ISTUpdated : Oct 11, 2022, 08:30 PM IST
उज्जैन. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण किया। इस दौरान वे भगवान महाकाल के रंग में रंगे नजर आए। उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले पीएम मोदी ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की और गर्भगृह में बैठकर मंत्रों का जाप भी किया। इस दौरान उनके मस्तक पर त्रिपुंड अंकित था और हाथ में रुद्राक्ष की माला। जनसभा को संबोधित करते समय उन्होंने कई बार हर-हर महादेव और जय महाकाल के नारे भी लगाएं। आगे चुनिंदा तस्वीरों में देखें प्रधानमंत्री मोदी पर कैसे चढ़ा महाकाल का रंग…