अगस्त 2020 में मनाएं जाएंगे कई प्रमुख त्योहार, जानिए कब मनाया जाएगा कौन-सा पर्व

उज्जैन. साल 2020 के आठवें महीने अगस्त में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और हरितालिका तीज जैसे बड़े तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। 3 अगस्त को सावन माह की पूर्णिमा है। इस दिन सुबह 9.29 बजे तक भद्रा रहेगी, इसके बाद पूरे दिन रक्षासूत्र बांध सकते हैं। 4 अगस्त से भाद्रपद मास शुरू हो जाएगा। ये हिन्दी पंचांग के छठा माह है। जानिए हिन्दी पंचांग के अनुसार इस माह में कब कौन-सा पर्व आएगा और उस दिन कौन-से शुभ काम किए जा सकते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Aug 3, 2020 2:40 AM IST

111
अगस्त 2020 में मनाएं जाएंगे कई प्रमुख त्योहार, जानिए कब मनाया जाएगा कौन-सा पर्व

- 3 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन और सावन माह की अंतिम तिथि पूर्णिमा है। सुबह 9.29 बजे तक भद्रा रहेगी। इसके बाद पूरे दिन रक्षासूत्र बांधा जा सकता है। पूर्णिमा तिथि पर स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को दान जरूर करें।
 

211

- 7 अगस्त, शुक्रवार को गणेश चतुर्थी व्रत पर गणेशजी के लिए व्रत रखने की परंपरा है। भगवान गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

311

- 9 अगस्त, रविवार को श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ की जयंती है। इसदिन बलरामजी की पूजा करनी चाहिए।
 

411

- 11 और 12 अगस्त को पंचांग भेद की वजह से जन्माष्टमी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में 11 को और कुछ क्षेत्रों में 12 अगस्त को ये पर्व मनाया जाएगा। बाल गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
 

511

- 15 अगस्त, शनिवार को जया एकदशी है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतारों की पूजा करें और व्रत रखें।
 

611

- 18 और 19 अगस्त को अमावस्या तिथि रहेगी। अपने क्षेत्र के पंचांग के हिसाब से अमावस्या पर पितरों के लिए धूप-ध्यान करें।
 

711

- 21 अगस्त, शुक्रवार को हरितालिका तीज है। ये पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन देवी पार्वती के लिए व्रत किया जाता है, देवी की पूजा की जाती है।
 

811

- 22 अगस्त, शनिवार से गणेश उत्सव शुरू हो जाएगा और 1 सितंबर तक चलेगा। शनिवार को मिट्टी की गणेश प्रतिमा घर में विराजित करें और धूप-दीप जलाकर विधिवत आरती करें।
 

911

- 23 अगस्त, रविवार को ऋषि पंचमी है। इस दिन सप्तऋषियों की पूजा करने की परंपरा है। इस व्रत से जाने-अनजाने में किए गए पापों का प्रभाव खत्म होता है।
 

1011

- 28 अगस्त, शुक्रवार को तेजा दशमी है। इस दिन तेजाजी महाराज की पूजा की जाती है। तेजाजी को छतरियां चढ़ाने की परंपरा है।
 

1111

- 29 अगस्त, शनिवार को डोल ग्यारस यानी जलझूलनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है। व्रत के साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान भी जरूर करना चाहिए।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos