महाशिवरात्रि: मलेशिया, इंडोनेशिया और पाकिस्तान सहित इन देशों में भी हैं भगवान शिव के प्रमुख मंदिर

Published : Mar 08, 2021, 12:06 PM IST

उज्जैन. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 11 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन भगवान शिव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भगवान शिव के मंदिर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी है। इनमें से कुछ मंदिर तो काफी प्राचीन है, साथ ही इन्हें यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल किया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर जानिए विदेश में स्थित प्रमुख शिव मंदिरों के बारे में…

PREV
16
महाशिवरात्रि: मलेशिया, इंडोनेशिया और पाकिस्तान सहित इन देशों में भी हैं भगवान शिव के प्रमुख मंदिर

1. कटासराज मंदिर
यह मंदिर पाकिस्तान के पंजाब के चकवाल जिले में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण छठी शताब्दी से नवीं शताब्दी के मध्य करवाया गया था। कटासराज मंदिर पाकिस्तान के चकवाल गांव से लगभग 40 कि.मी. की दूरी पर कटस में एक पहाड़ी पर है। कहा जाता है कि यह मंदिर महाभारत काल (त्रेतायुग) में भी था। इस मंदिर से जुड़ी पांडवों की कई कथाएं प्रसिद्ध हैं।

26

2. मुन्नेश्वरम मंदिर
यह मंदिर श्रीलंका के एक गांव मुन्नेश्वर में स्थित है। दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में निर्मित इस मंदिर में साल भर श्रीलंका और भारत से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर के इतिहास को रामायण काल से जोड़ा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, रावण का वध करने के बाद भगवान राम ने इसी जगह पर भगवान शिव की आराधना की थी।

36

3. पशुपतिनाथ मंदिर
नेपाल में बागमती नदी के किनारे काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर स्थित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व हेरिटेज श्रेणी में आता है। मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण लगभग 11वीं सदी में किया गया था। मंदिर में भगवान शिव की एक चार मुंह वाली मूर्ति है। इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति तक पहुंचने के चार दरवाजे बने हुए हैं। वे चारों दरवाजे चांदी के हैं। यह मंदिर हिंदू और नेपाली वास्तुकला का एक अच्छा मिश्रण है।

46

4. प्रम्बानन मंदिर
यह मंदिर इंडोनेशिया के जावा नाम की जगह पर है। 10वीं शताब्दी में बना यह मंदिर शहर से लगभग 17 कि.मी. की दूरी पर है। यह भारत से बाहर बने सबसे विशाल शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को ने इस मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया है।

 

56

5. रामलिंगेश्वर मंदिर
यह मंदिर मलेशिया की राजधानी क्वालालमपूर में है। सन 2012 में मलेशिया सरकार ने मंदिर और आस पास का क्षेत्र मंदिर का प्रबंधन करने वाली ट्रस्ट के हवाले कर दिया। अब यह ट्रस्ट ही मंदिर का प्रबंधन और देखभाल करता है।

66

4. सागर शिव मंदिर
इस मंदिर का निर्माण वर्ष 2007 में किया गया है। यह मंदिर मॉरिशस में रहने वाले हिन्दुओं का एक पवित्र धार्मिक स्थल है। इस मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान शिव की 108 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमा है।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories