उज्जैन. शास्त्रों में संध्या काल यानी शाम का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि शाम को कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त की जा सकती है। शाम को पूजा आदि कर्म तो सभी करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम भी बताए गए है जो शाम को नहीं करना चाहिए, वरना महालक्ष्मी हमारा घर छोड़ सकती हैं। लक्ष्मी कृपा के बिना दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। यहां जानिए 4 ऐसे काम, जो शाम को नहीं करने चाहिए…
1. तुलसी के पास दीपक जलाएं, लेकिन जल न चढ़ाएं
रोज शाम को तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी में जल चढ़ाने के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ रहता है। शाम के समय तुलसी में न तो जल चढ़ाना चाहिए और ना ही पत्ते तोड़ना चाहिए। शाम को तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए।
24
2. शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए
ध्यान रखें कि शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और घर में दरिद्रता आती है। शाम से पहले ही घर साफ कर लेना चाहिए।
34
3. सोना नहीं चाहिए
शाम को सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। जो लोग शाम को नियमित रूप से सोते हैं, वे मोटापा का शिकार हो सकते हैं। जो लोग बीमार हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्त्री गर्भवती है, वह शाम के समय सो सकती है। स्वस्थ लोगों को शाम को सोना नहीं चाहिए, वरना आलस्य बढ़ेगा। जिन घरों में लोग शाम को सोते हैं, वहां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं।
44
4. प्रेम-प्रसंग से बचें
पति-पत्नी को शाम के समय संबंध नहीं बनाने चाहिए। इस काम के लिए रात का समय ही सर्वश्रेष्ठ रहता है। शाम को घर का वातावरण धार्मिक और पवित्र बनाए रखना चाहिए। संबंध बनाने के बाद शरीर की पवित्रता खत्म हो जाती है, इसीलिए शाम को इस काम से बचें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi