उज्जैन. मनुष्य के ऐसे 7 गुण बताए गए हैं, जो उसे सबसे खास बनाते हैं। जिस भी मनुष्य में ये गुण होते हैं, उसका जीवन पूर्ण माना जाता है और ऐसे व्यक्ति को जिंदगी की हर खुशी मिलती है। अगर आप भी आपने जीवन में हर तरह का सुख और खुशी चाहते हैं तो यहां बताई जा रही 7 क्वालिटी को खुद में ले आएं… श्लोक
सत्यं क्षमार्जवं ध्यानमानृशंस्यमहिंसनम्।
दमः प्रसादो माधुर्यं मृदुतेति यमा दश।।
1. मित्रता
जो मनुष्य आसानी से दूसरों के मन में अपने लिए जगह और अपनापन बना लेता है, वह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता हैं। क्योंकि मित्रता ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी मानी जाती हैं।
27
2. वीरता
कई लोग दूसरों के डर या दवाब के कारण गलत काम करने पर मजबूर हो जाते हैं। इसलिए हर किसी में निडरता से अपनी बात कहने और सच बोलने का गुण होना चाहिए।
37
3. क्षमा
दूसरों की गलतियां माफ़ कर देना मनुष्य का सबसे ख़ास गुण माना जाता है। जिन लोगों में दूसरों को माफ़ करने की क्षमता होती हैं, उन लोगों के जीवन में सुख-शांति हमेशा बनी रहती है।
47
4. नीति
हर किसी के जीवन में अपने कुछ उसूल होने ही चाहिए। नीतियों का पालन करने वाला कभी भी गलत काम की ओर आकर्षित नहीं होता और समाज में सम्मान का बनता है।
57
5. लज्जा
कई लोग स्वभाव से बेशर्म होते हैं, जिससे दूसरों के सामने उनकी नेगेटिव इमेज बनती है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर किसी में लज्जा यानी शर्म होनी चाहिए।
67
6. दया
दूसरों के प्रति प्रेम और दया की भावना होनी ही चाहिए। उदार स्वाभाव वाले मनुष्य पर भगवान सदैव प्रसन्न रहते हैं और उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
77
7. उद्योग
उद्योग का गुण यानी धन कमाने की कला। यह सबसे अहम गुणों में से एक होता हैं। हर किसी में सही रास्ते पर चलते हुए जीवनयापन के लिए धन कमाने की कला होनी चाहिए।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi