मार्केट में आया ऐसा टायर जो कभी नहीं होगा पंक्चर, 1 की कीमत में खरीद सकते हैं बड़ी सी चमचमाती कार

Published : Nov 18, 2020, 01:33 PM IST

ऑटो डेस्क: ऑटो इंडस्ट्री में आए दिन नए बाइक्स और कार्स लांच होते रहते हैं। कई महंगी कारों और बाइक्स को देख हैरानी होती है। लेकिन अब कई तरह के ऑटो एक्सेसरीज भी लांच होने लगेहैं। इनकी खासियत लोगों को हैरत में डाल देती हैं। ऐसी ही एक एक्सेसरीज लांच की है जेके टायर्स ने। जेके कंपनी ने अपना नया टायर लांच किया है। इस टायर की खासियत की वजह से इसकी काफी चर्चा हो रही है। कंपनी के सीनियर मैनेजर नीरज रामचंद्रन ने बताया कि आम टायर्स में  अगर नुकीली चीज घुस जाती है तो उसकी हवा कम हो जाती है। लेकिन इस टायर में ऐसा नहीं होगा। जेके के ये नए टायर्स कभी पंक्चर नहीं होंगे। 

PREV
18
मार्केट में आया ऐसा टायर जो कभी नहीं होगा पंक्चर, 1 की कीमत में खरीद सकते हैं बड़ी सी चमचमाती कार

ऑटो एक्सपो 2020 में सबसे पहले जेके ने इन टायर्स को शो में लगाया था। इस तैयार को बेहद ख़ास तरीके से बनाया गया है। ये कभी भी पंक्चर नहीं होगा। 

28

इस टायर में सीटेंट यूज किया गया है। अगर कोई नुकीली चीज इस टायर में घुस जाए, तो भी इसपर कोई असर नहीं होगा। कील निकालते ही सीटेंट की वजह से उसकी फिलिंग खुद हो जाएगी।  

38

कंपनी ने टायर के अलग-अलग साइज भी दिए हैं। सबसे छोटा टायर 2 किलो का है। इसे ऑटो रिक्शा में यूज किया जा सकता है। इसकी कीमत कंपनी ने आठ सौ रुपए रखा है। 

48

कंपनी के इस टायर के सबसे बड़े वैरियंट का वजन 33 हजार किलो है। इसे बड़ी गाड़ियों में यूज किया जाता है। इस टायर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी कीमत। 
 

58

33 हजार किलो वाले इस टायर की कीमत में कोई इंसान एक बड़ी सी कार खरीद सकता है। इसकी कीमत है 15 लाख रुपए। ये टायर भी कभी पंक्चर नहीं होगा। 

68

ऐसे में कंपनी का कहना है कि इन्हें खरीदना एक बार का इन्वेस्टमेंट है जिंदगी भर के लिए। एक बार खरीदने के बाद कभी भी दूसरे टायर को लेने की झंझट नहीं होगी। 

78

जेके कंपनी स्पोर्ट्स कार्स के लिए भी टायर बनाती है। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि इलेक्ट्रिक कार के टायर भी वो तैयार कर रहे हैं। इन्हें अलग ढंग से बनाया जाता है। ये अन्य टायर्स से  हल्के होते हैं। 

88


कंपनी ने ट्रेल टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी बनाया है। इससे कार चलाने वाले को अपनेआप पता चल जाएगा कि टायर में कितना प्रेशर है। साथ ही टायर गर्म तो नहीं हो रहा है। 

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories