ऑटो डेस्क: क्या आप भी काफी लंबे समय से कार खरीदना चाहते थे? भारत में मिडिल क्लास लोगों का सपना होता है कार खरीदना। लेकिन पैसों की तंगी और लोन के झमेले के कारण वो ऐसा नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप इस साल दिवाली में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको 5 लाख तक के बजट में करोड़ सकने वाले कार के बारे में बताने जा रहे हैं। इनके फीचर्स इतने शानदार हैं कि ये आपको महंगी कार जैसा कंफर्ट देंगे। आप चाहें तो इन कार पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर्स का भी फायदा भी उठा सकते हैं। इससे आपको कीमत में और भी कमी मिल जाएगी।
Maruti S-Presso
कम बजट की कार मेंम सबसे पहली पसंद है Maruti S-Presso. मारुती वैसे भी शुरुआत से ही मिडिल क्लास के लिए बेस्ट कार बनाने के लिए मशहूर है। Maruti S-Presso में आपको 998cc का 3 सिलेंडर K10B पेट्रोल इंजन मिलेगा। साथ ही इस कार में 5 स्पीड मैन्यूअल आटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों ही ऑप्शन है। ये आपको 22 किलोमीटर का माइलेज देगा। साथ ही इसकी शुरूआती कीमत मात्र 3 लाख 70 हजार से शुरू है। अभी फेस्टिव सीजन में इसपर आपको 48 हजार तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा।
25
Maruti Suzuki Alto
मारुती की ऑल्टो काफी लंबे समय से भारत में कार लवर्स की फेवरिट रही है। ये मारुती की बिकने वाली कारों में सस्ते में सबसे अच्छा ऑप्शन है। ऑल्टो में 796cc का 3 सिलेंडर इंजन लगाया गया है। साथ ही इसमें 5 स्पीड मैन्यूअल ट्रांसमिशन है। बात आगरा माइलेज की करें तो 1 लीटर पेट्रोल में ये कार 22 किलोमीटर चल लेती है। इसका CNG मॉडल भी 30 किलोमीटर का माइलेज देता है। ऑल्टो की कीमत 3 लाख से शुरू होती है। अभी इसपर 30 हजार तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
35
Hyundai Santro
हुंडई की सेंट्रो मिडिल क्लास में काफी मशहूर है। इसकी कीमत 5 लाख से भी कम है। साथ ही इसमें 1086cc का इंजन लगा हुआ है। ये कार 18 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसकी कीमत साढ़े 4 लाख से शुरू है। वहीं फेस्टिव सीजन में इसपर 45 हजार का डिस्काउंट भी है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो 5 हजार का एक्स्ट्रा डिस्काउंट।
45
Datsun Go
अगर आपका बजट 5 लाख है, तो Datsun Go भी कार में अच्छा ऑप्शन है। ये कार 5 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन देता है। 1 लीटर पेट्रोल में ये 20 किलोमीटर का माइलेज देती है। इस कार के शुरूआती मॉडल की कीमत 4 लाख से शुरू होती है। साथ ही अभी इसपर आपको 55 हजार तक का डिस्काउंट मिल जाएगा।
55
Renault Kwid BS6
सस्ती कार के लिस्ट में रेनॉ की Renault Kwid BS6 भी बेस्ट है। इसमें 1 लीटर के 3 सिलेंडर हैं। साथ ही ये पेट्रोल इंजन है। ये कार 1 लीटर में 22 किलोमीटर का माइलेज देता है। Renault Kwid BS6 की कीमत 3 लाख से शुरू होती है। साथ ही अभी इसपर 25 हजार तक का डिस्काउंट भी मिल जाएगा।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.