औकात से बाहर हो गया है पेट्रोल-डीजल खरीदना? इन गाड़ियों पर सवार होकर बचाएं पैसे

ऑटो डेस्क : आम आदमी के लिए कार खरीदना जितना मुश्किल होता है, उससे भी कई ज्यादा मुश्किल उसे मैनेज करना होता है। बढ़ती महंगाई के जमाने में पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लोग या तो अपनी कार बेचने का विचार कर रहे हैं या पेट्रोल-डीजल का विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में कार कंपनियां भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च कर रही है। हालांकि अभी भारत में इलेक्ट्रिक कारों के कुछ ही ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में आज हम आपको बतातें हैं मार्केट में मौजूद सबसे बेहतरीन ई-कार के बारे में....

Asianet News Hindi | Published : Feb 23, 2021 9:19 AM IST / Updated: Feb 25 2021, 11:23 AM IST

18
औकात से बाहर हो गया है पेट्रोल-डीजल खरीदना? इन गाड़ियों पर सवार होकर बचाएं पैसे

भारत में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अब लोग जीरो एमिशन व्हीकल के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। दिल्ली सरकार को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ग्राहकों को सब्सिडी भी दे रही है।

28

TATA NEXON EV 
टाटा कंपनी अपनी बेहतरीन कारों और दमदार माइलेज के लिए जानी जाती है। अब इस कंपनी ने 1 कदम आगे बढ़ते हुए अपनी शानदार कार NEXON के इलेक्ट्रिक वर्जन TATA NEXON EV को पेश किया है।  यह कार तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से 16.25 लाख रुपये के बीच है। पिछले साल इसकी ढाई हजार से ज्यादा कारें बिकी थी। एक बार चार्ज होने के बाद ये कार 312 किलोमीटर तक चल सकती है। फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को चार्ज होने में सिर्फ 1 घंटा लगता है।

38

Tata Tigor EV
टाटा कंपनी ने अपनी एक और दमदार कार Tigor का इलेक्ट्रिक वेरिएंट Tata Tigor EV भी लॉन्च किया है। जिसकी कीमत 9.58 लाख से शुरू है। इसमें 21.5 kWh बैटरी पैक और 72 V 3-फेज AC इंडक्शन मोटर है, जो 30 kW की मैक्सिमम पावर और 105 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।  Tigor EV स्टैंडर्ड AC नॉर्मल चार्जर से 11.5 घंटे में फुल चार्ज होती है। वहीं 15 kW DC फास्ट चार्जर से कार को 80 फीसदी तक चार्ज होने में केवल 2 घंटे लगते हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर ये 213 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 

48

Mahindra E Verito
Mahindra E Verito कार भी ई-कार की रेंज में एक दमदार गाड़ी है। इस कार पर सब्सिडी मिलने के बाद इसकी कीमत 9 लाख 12 हजार रुपये है। E Verito में 3 फेज AC इंडक्शन मोटर दी गई है। बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 21.2kWh लीथियम आयन बैटरी है। एक बार फुल चार्ज होने पर ये 181 किमी का सफर तय कर सकती है। फास्ट चार्जिंग में इसे 80 फीसदी चार्ज होने में डेढ़ घंटा लगता है।

58

Hyundai Kona
SUV की रेंज में कार खरीदने वालों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें सिंगल स्पीड ट्रांसमिशन के साथ 39.2 kWh लीथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो 135 hp पावर और 395 Nm टॉर्क जनरेट करता है। एक बार सिंगल चार्ज होने पर ये कार 452 किमी चल सकती है। फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को चार्ज होने में 60 मिनट से भी कम वक्त लगता है, वहीं स्टैंडर्ड चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे लगते हैं। इसकी एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 23.7 लाख रुपये से शुरू होती है।

68

MG ZS EV
MG मोटर की इलेक्ट्रिक कार इंडिया में काफी पॉप्युलर है। इस कार की इलेक्ट्रिक मोटर 141 hp पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। ये 50 kW के फास्ट चार्जर से 40 मिनट के अंदर 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 7 kW चार्जर से कार 7 घंटे के अंदर फुल चार्ज होगी। सिंगल चार्ज पर 340 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इसके दो वेरिएंट्स Excite और Exclusive में मार्केट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 20.88 लाख रुपये से 23.58 लाख रुपये के बीच है।

78

Mercedes-Benz EQC
लक्जरी रेंज की कार बनाने वाली कंपनी Mercedes ने भी ई-कार बनाई है। Mercedes-Benz EQC भारत में अबतक की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है, इसकी कीमत 99.30 लाख रुपये से शुरू होती है।  Mercedes-Benz EQC में दो इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, दोनों का कंबाइंड आउटपुट 408hp है। इसके साथ ही 80 kWh लीथियम आयन बैटरी पैक है, जो  फुल चार्ज होने पर कार 445-471 km तक की दूरी तय कर सकती है। फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। 

88

महिंद्रा-फोर्ड एस्पायर EV
भारत की टॉप 2 मोटर कंपनी  महिंद्रा-फोर्ड भी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने पर काम कर रही है, जो इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इस कार के लिए फोर्ड इंजन और ट्रांसमिशन के बगैर सिर्फ बॉडी मुहैया कराएगा। वहीं, महिंद्रा इसमें अपना इन-हाउस इलेक्ट्रिक पावरट्रेन लगाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 60kW (81.5hp) की मोटर और 25kWh बैटरी पैक मिल सकता है। इसमें 150 से 200 किमी. तक की रेंज और 110kph तक की टॉप स्पीड मिलेगी।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos