Published : Apr 01, 2022, 02:36 PM ISTUpdated : Apr 01, 2022, 02:37 PM IST
पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में अब हमारे पास इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) के अलावा कोई और ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है। पेट्रोल की कीमतों के चार्ट से हटकर इलेक्ट्रिक वाहन में अपग्रेड करने का यह सही समय है। यहां हम आपको हीरो इलेक्ट्रिक, ओला इलेक्ट्रिक, वन मोटो, सिंपल एनर्जी जैसे कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट दिए हैं जो पेट्रोल से भी कम की लागत में अच्छा माइलेज देते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में......
ओला एस1 प्रो इस समय देश के सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। कंपनी 181 किमी की रेंज का दावा करती है लेकिन सही रेंज 135 किमी के आसपास बताई गई है। कुछ यूजर्स ने तो 150 किमी की भी रिपोर्ट कर दी है। ओला S1 प्रो की कीमत 1 लाख 10 हज़ार रूपए है।
25
Hero Electric NYX HX Dual Battery
हीरो इलेक्ट्रिक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड है। NYX HX की दावा की गई रेंज 165 किमी प्रति चार्ज है। स्कूटर में स्प्लिट सीट डिज़ाइन है और कंपनी का दावा है कि यह 4 से 5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो सकता है। इसकी कीमत कीमत 67,540.00 रूपए है।
35
One Moto Electa
वन मोटो इलेक्टा की दावा की गई रेंज 150 किमी तक है। इसकी टॉप स्पीड 85kmph है और यह 0 से 50 kmph की रफ्तार सिर्फ 3.3 सेकेंड में पकड़ लेती है। स्कूटर का चार्जिंग टाइम 4 घंटे है लेकिन यह बैटरी स्वैपिंग को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 1,99,000.00 रूपए है।
45
Okhi 90
ओखी 90 को हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। स्कूटर का दावा है कि इसकी रेंज लगभग 160 किमी है। ओकिनावा ऑटोटेक की योजना एक साल में भारत में अपने 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने की है। सकी कीमत 121,866 रूपए है।
55
Okaya Faast
ओकाया फास्ट ईवी 160 किमी तक की रेंज समेटे हुए है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसमें ऐप-आधारित कनेक्टिविटी फीचर भी हैं। इसकी कीमत 89,999. रूपए है।
Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi