2022 रेंज रोवर एसवी कई वेरिएंट में पेश की गई है। इसमें विशेष डिजाइन थीम (exclusive design themes), और आधुनिक फीचर्स के साथ नई टेक्नानॉजी शामिल की गई है। लैंड रोवर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस द्वारा विकसित एसयूवी, स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इसमें पहली बार लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन के लिए पांच-सीट कॉन्फ़िगरेशन भी शामिल है।