ऑटो डेस्क। फ्रेंच कार निर्माता Citroen ने दक्षिण अमेरिकी बाजारों के लिए अपने आगामी मॉडल C3 SUV का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। 2022 C3 कॉम्पैक्ट SUV, जिसके इस साल के अंत में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है, फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज की सबसे सस्ती पेशकश में से एक होने की संभावना है। भारत में, C3 SUV टाटा पंच जैसे कारों को टक्कर देगी। इसके लॉन्च से पहले, 2022 Citroen C3 SUV के बारे में कई बातें हैं जिनकी पुष्टि हो चुकी है और उम्मीद है कि ये भारत-स्पेक मॉडल में भी शामिल होंगी। देखें इसकी खूबियां...
'मेड इन इंडिया फॉर इंडियंस'
Citroen ने इससे पहले पिछले साल भारत के लिए C3 SUV को अन्वील किया था। एसयूवी, जिसे फ्रांसीसी कार 'मेड इन इंडिया फॉर इंडियंस' कहते हैं, को पहले ही कई बार भारतीय सड़कों पर परीक्षण करते देखा जा चुका है।
210
Citroen ने SUV के बारे में केवल कुछ डिटेल शेयर किए हैं। इसमें इसके डिज़ाइन सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। साउथ अमेरिकन-स्पेक C3 SUV से एक संकेत मिल गया है कि भारत में लॉन्च होने पर किस तरह का पावरट्रेन पेश किया जाएगा।
310
इंजन ऑप्शन
Citroen इंजनों के लिए, Stellantis Group में अपने भागीदार Peugeot पर डिपेंड होगी। ब्राजील में बेचे जाने वाले 2022 C3 में 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.6-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेगा। अर्जेंटीना में, C3 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आएगा जिसका उपयोग नए Peugeot 208 में किया जाता है।
410
Peugeot 208 में, यह इंजन 5,750 rpm पर 82 हॉर्सपावर और 2,750 rpm पर 118 Nm अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएंगे। Citroen भारतीय बाजारों के लिए सात-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी पेश कर सकता है।
510
Citroen C3 का लुक स्पोर्टी होने के साथ ही लग्जीरियस भी है। ये कार अपने सेगमेंट में स्विफ्ट, पंच और हुंडई ग्रेंड आई10 निओस से लेकर प्रीमियम हैचबैक बलेनो, कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैगनाइट और रेनॉ काइगर के मुकाबले में कहीं बेहतर च्वाइस बन सकती है। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो Citroen C3 का डायमेंशन इस मीडियम गाड़ियों की रेंज में अलग खड़ा करती है।
610
शानदार स्पेस मिलेगा
Citroen C3 2,540 मिमी के व्हीलबेस के साथ कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (CMP) पर बेस्ड है। Citroen का वादा है कि पिछली सीटों पर बैठे यात्रियों के पास भी 'सेगमेंट में सबसे अच्छे लेगरूम में से एक' होगा। पीछे की सीटों के लिए 653 मिमी लेगरूम है। आगे की ओर, कोहनी के लिए 1418 मिमी और हेडरूम के लिए 991 मिमी है। ये सब-4 मीटर कार है, इसकी लेंथ करीब 3998mm है। इसमें ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm का दिया गया है। इस वजह से इस कार में कॉम्पैक्ट एसयूवी जैसा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा गाड़ी में दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा स्पेस होगा। ऐसा दावा किया गया है Citroen C3 किसी भी हैचबैक से अधिक स्पेस होगा। 2022 C3 SUV भी 180 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आएगी, जो इसके प्रतिद्वंद्वी टाटा पंच की पेशकश से थोड़ा कम है। C3 में 10 मीटर का टर्निंग रेडियस भी है, जो इसे आसानी से चलने योग्य वाहन बनाता है।
710
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की बेमिसाल पेशकश
Citroen C3 में शानदार ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग देखने को मिलती है। ये सिट्रोएन कार SUV का लुक देती है। इसका डिजाइन एलीमेंट कंपनी की SUV कार सी5 एयरक्रॉस जैसा है। फर्स्ट लुक में ये कार सी5 एयरक्रॉस जैसी ही दिखती है, इसका सामने का पोर्शन बेहद आकर्षक और स्पोर्टी लुक देता है। सामने से देखने पर ये कार किसी भी एसयूवी जैसी लगती है। इसकी हाइट और एडीशनल अटैचमेंट से इसका साइड ऊंची हैचबैक जैसा दिखाई देता है।
810
स्पोर्टी होने के साथ लग्जीरियस लुक
इसका लुक स्पोर्टी होने के साथ ही लग्जीरियस भी है। ये कार अपने सेगमेंट में स्विफ्ट, पंच और हुंडई ग्रेंड आई10 निओस से लेकर प्रीमियम हैचबैक बलेनो, कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैगनाइट और रेनॉ काइगर के मुकाबले में कहीं बेहतर च्वाइस बन सकती है। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो Citroen C3 का डायमेंशन इस मीडियम गाड़ियों की रेंज में अलग खड़ा करती है।
910
दमदार है Side Look इसके फ्रंट में सिट्रोएन का क्लासिक ग्रिल दिया गया है। लग्जीरियस कारों की तर्ज पर इसके सेंटर में इस कार का लोगो दिया गया है जो इसे और रिच बनाता है। Citroen C3 का फ्रंट लुक दो दमदार है ही, वहीं इसका साइड लुक भी बेहद आकर्षक है। साइड लुक में इसकी फुल लेंथ दिखाई देती है। इसकी लेंथ करीब 3998mm है। इसकी लंबाई इसे अपने सेंगमेंट की दूसरी गाड़ियों से इसे अलग करती है।
1010
315 लीटर का बूट स्पेस
एसयूवी की डिक्की में पर्याप्त जगह मिलेगी। इसमें 315 लीटर बूट स्पेस मिलता है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में सामान रखा जा सकता है। इसमें 1 लीटर का ग्लोव बॉक्स, केबिन में 4 लीटर स्टोरेज स्पेस, दो फ्रंट कप होल्डर, सेंटर कंसोल में एक स्टोरेज कम्पार्टमेंट और दो रियर कप होल्डर हैं जिन्हें स्मार्टफोन माउंट में बदला जा सकता है।
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi