Mahindra ने XUV300 सहित कई कारों पर ऑफर की 81,500 की छूट, इस तारीख तक मिलेगा डिस्काउंट

ऑटो डेस्क, Mahindra offers discount of 81,500 on many cars including XUV300  : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी में अपने कुछ मॉडलों पर भारी छूट ऑफर की  है। कार निर्माता ने इस महीने कुछ चुनिंदा मॉडलों पर ₹81,500 तक का फायदा दे रही है। हालांकि, कंपनी ने XUV700, Thar या Bolero Neo SUVs जैसे फ्लैगशिप मॉडल पर कोई छूट ऑफर नहीं की है। महिंद्रा की एसयूवी का  मजबूती में कोई मुकाबला नहीं है। कंपनी की गाड़ियां ऑफ रोड  भी शानदार प्रदर्शन करतीहै।  फरवरी में महिंद्रा एसयूवी खरीदते समय ग्राहक बड़ी बचत कर सकता है। देखें सभी ऑफर की डिटेल...

Asianet News Hindi | Published : Feb 14, 2022 6:37 AM IST / Updated: Feb 14 2022, 12:16 PM IST

19
Mahindra ने XUV300 सहित कई कारों पर ऑफर की 81,500 की छूट, इस तारीख तक मिलेगा डिस्काउंट

Mahindra and Mahindra द्वारा इस महीने की सबसे बड़ी छूट  Alturas G4 SUV पर दी है जो कि कंपनी की सबसे महंगी SUV में से एक है। इस पर  फरवरी माह में 81,500 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर किया गया है। Alturas G4 भारतीय बाजारों में Toyota Fortuner और MG Gloster को टक्कर देती है। इस एसयूवी को आनंद महिंद्रा भी खरीद चुके हैं।
 

29

महिंद्रा (Mahindra) अपनी फुल साइज SUV  Mahindra Alturas पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है।Mahindra Alturas G4 पर 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस पेश किया गया है, इसके अलावा कॉर्पोरेट छूट और अन्य ऑफ़र के तहत अतिरिक्त ₹31,500 रुपए तक की छूट दी गई है। 

39

Mahindra भारत में Alturas G4 SUV को दो ट्रिम्स में पेश करती है. 2.2-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित, Alturas G4 2WD और 4WD विकल्पों में आता है। इसकी कीमत ₹28.85 लाख से शुरू होती है और ₹31.85 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

49

Mahindra की सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV300 को अन्य सभी कारों में दूसरे सबसे बड़े बेनिफिट दिए जा रहे है। महिंद्रा इस मॉडल पर ₹69,000 तक का लाभ दे रहा है, बता दें कि कंपनी जल्द ही इसका अपग्रेड मॉडल पेश करने जा रहा है। 

59

XUV300  पर ₹30,000 की नकद छूट के अलावा अन्य लाभों की पेशकश की गई है, इसपर 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, ₹4,000 की कॉर्पोरेट छूट और ₹10,000 के अन्य लाभ दिए जा रहे हैं।

69

Mahindra भारत में XUV300 SUV को 16 वेरिएंट्स में पेश करती है. कीमत 1.2-लीटर पेट्रोल W4 वेरिएंट के लिए ₹ 8.16 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, और टॉप-स्पेक वेरिएंट 1.5-लीटर डिसेल ऑटोमैटिक W8 ट्रिम के लिए ₹ 13.67 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

79

Mahindra की सबसे किफायती SUV KUV100 NXT पर भी 60,000 रुपये से ज्यादा का फायदा दिया जा रहा है। इस एसयूवी के लिए अन्य लाभों के अलावा ₹38,000 की नकद छूट की पेशकश की गई है, इस पर कुल मिलाकर ₹61,000 का डिस्काउंट ऑफर किया गया है।

89

इन तीन एसयूवी के अलावा, महिंद्रा इस महीने अपनी बेहद पसंद की जाने वाली  स्कॉर्पियो (Scorpio) के लिए ₹34,000 और बोलेरो एसयूवी के लिए ₹24,000 तक का लाभ भी दे रही है। New Generation Mahindra Scorpio SUV में  अगले और पिछले हिस्से में दमदार बंपर्स देने के साथ फीचर्स में LED टेललैंप्स शामिल किए गए हैं।  इसमें नया touchscreen infotainment system, कनेक्टेड कार फीचर्स, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल पैनरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए  हैं।

99

कंपनी ने XUV700, Thar या Bolero Neo SUVs जैसे फ्लैगशिप मॉडल पर कोई छूट ऑफर नहीं की है। कंपनी के ये मॉडल सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। इन सभी मॉडलों पर कंपनी के पास लंबी वेटिंग है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos