ऐसी वैसी नहीं 75 करोड़ की बुगाटी कार के मालिक है रोनाल्डो, जानें क्या है खासियत इस कार की

Published : Feb 05, 2021, 03:07 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क : फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो 5 फरवरी (Cristiano Ronaldo Birthday) को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुर्तगाली सुपरस्टार रोनाल्डो अपने खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी फैंस के बीच काफी फेमस हैं। रोनाल्डो की फैन फॉलोइंग भी गजब की है। वह क्या खाते है, क्या पीते हैं ? किस गाड़ी से चलते हैं ? फैंस उनके बारे में सब जानना चाहते हैं। रोनाल्डो का कार प्रेम भी किसी से नहीं छुपा है। वो हमेशा टॉप क्लास गाड़ियां ही चलाते हैं। उनके पास 10-20 नहीं बल्कि 75 करोड़ की गाड़ी भी है। आइए आज आपको बताते हैं, इस खिलाड़ी के कार कलेक्शन (Ronaldo's car collection) के बारे में।

PREV
17
ऐसी वैसी नहीं 75 करोड़ की बुगाटी कार के मालिक है रोनाल्डो, जानें क्या है खासियत इस कार की

दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल के साथ अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वैसे तो काफी शौक हैं, लेकिन उनका लक्जरी और स्पोर्ट्स कारों का शौक किसी से नहीं छुपा है।

27

रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगी कारों का कलेक्शन है। नए साल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की महंगी कारों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है। यह दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है। बता दें कि उन्होंने बुगाटी कंपनी की la voiture noire कार खरीदी है।

37

बुगाटी की इस कार का प्राइस 10 या 20 करोड़ नहीं है बल्कि इस कार की कीमत लगभग 75 करोड़ के आस पास है।

47

इस कार की बात करें, तो बुगाटी की इस कार में 8.0 L का Quad Turbocharged W16 इंजन लगा है। La Voiture Noire मात्र 2.4 सेकंड में 60 किलो मीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है, इस कार की टॉप स्पीड 380 km प्रति घंटा है।

57

हालांकि अभी रोनाल्डो के घर बुगाटी की इस कार की एंट्री नहीं हुई है। लेकिन इस नई कार की डिलीवरी उनके पास इसी साल होगी।

67

रोनाल्डो के पास पहले से ही बुगाटी की सुपरकार शिरॉन हैं। 19 करोड़ रुपए ये कार महज 42 सेकंड में 261 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है। जब उन्होंने शिरॉन कार खरीदी थी, तब अपने बेटे के साथ ड्राइव करने वाली तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

77

इतना ही नहीं उनके पास लैम्बर्गिनी, रॉल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन डीबी 9, पोर्श और बुगाटी शिरॉन जैसी टॉप क्लास कारें भी हैं।

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories