ऑटो डेस्क : बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor) धीरे-धीरे अपनी सफलता की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां उनकी पहली फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाती हैं, तो दूसरी तरह उनकी लाइफस्टाइल भी फैंस को बहुत आकर्षित करती है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने कार कलेक्शन में एक और नई कार शामिल की है। अपनी मां की मौत के लगभग 3 साल बाद उन्होंने बेहद रेंज रोवर (Range Rover) कार खरीदी है। दमदार लुक और शानदार फीचर्स से लेस इस कार की क्या खासियत है आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की बेटी अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अपने लोहा मनवा रही हैं। जाह्नवी की फैन फोलइंग भी बेहद ज्यादा है। उनके हर एक मूव्स पर फैन की नजर रहती है।
28
हाल ही में उन्होंने अपने गैराज में एक दमदार कार शामिल की है। ये कार लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट एचएसई कार (Land Rover Range Rover Sport HSE) है। ग्रे कलर की इस कार में जह्नवी की लक्जरी की सारी चीजें मौजूद हैं।
38
वैसे तो मार्केट में रेंज रोवर स्पोर्ट कार के 10 वेरीएंट्स उपलब्ध है। इन 10 वेरीएंट्स में से 3 ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) और 7 ऑटोमैटिक के साथ होते हैं। हालांकि जाह्नवी ने कौन सा वेरीएंट लिया है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
48
5 लोगों की कैपेसिटी वाली इस कार में 2993 सीसी का दमदार इंजन लगा हुआ है। इसका माइलेज 9.26 से लेकर 14.1 किलोमीटर प्रति लीटर रहता है। ये कार पेट्रोल और डीजल दोनों वेरीएंट में आती है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
58
लैंड रोवर रेंज रोवर स्पोर्ट कार के रेट की बात की जाए तो, इस कार का डीजल वर्जन 1.08 करोड़ से शुरु होकर 1.72 करोड़ तक जाता है। वहीं, पेट्रोल वेरीएंट का प्राइस 88.24 लाख से शुरू होकर 1.01 करोड़ तक है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
68
जाह्नवी के गैराज में खड़ी ये कार उनकी लक्जरी लाइफस्टाइल और उनके स्टाइल स्टेटमेंट को और बढ़ा रही है। बता दें कि इससे पहले भी उनके पास कई सारी कार मौजूद है।
(फोटो सोर्स- गूगल)
78
उनके पास Mercedes Maybach कार भी है। ये कार उनके दिल के बहुत करीब है, क्योंकि ये कार उन्हें उनकी मां की बहुत याद दिलाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जाह्नवी और श्रीदेवी की गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर एक ही है। जाह्नवी की इस कार का नंबर MH 02 FG 7666 है। वहीं, श्रीदेवी की गाड़ी का नंबर MH 02 DZ 7666 था। वो गाड़ी भी मर्सिडीज ब्रांड की थी।
(फोटो सोर्स- गूगल)
88
हालांकि इस बार जाह्नवी ने जो कार खरीदी है, वो किसी फैंसी नंबर की कार नहीं है। उनकी कार का नंबर 8811 हैं।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.