सेफ्टी टेक जैसे फीचर्स से लेस होगी महिंद्रा की ये नई कार, जानें इसके सारे फीचर्स और कीमत भी

अगर आप महिंद्रा की गाड़ियों के फैन हैं तो आपके लिए कंपनी की ओर से बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अपनी नई कार लॉन्च करने वाली है। महिंद्रा अपनी नए फीचर्स के साथ नई XUV 700 कार लॉन्च करने वाली है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस कार के भारत में लॉन्च होने के बाद  XUV 500 का प्रोडक्शन बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको XUV 700 के फीचर्स के बारे में बता रहे हैं। ये सेफ्टी टेक जैसे फीचर्स से लेस है। आइए जानते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Apr 13, 2021 8:09 AM IST

17
सेफ्टी टेक जैसे फीचर्स से लेस होगी महिंद्रा की ये नई कार, जानें इसके सारे फीचर्स और कीमत भी

अगर XUV 700 के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें कई फ्रेश फीचर्स दिए जाएंगे। ये नए W601 monocoque प्लेटफॉर्म आधारित होगी। बताया जा रहा है कि पहले के मुकाबले ये ज्यादा बड़ा होगा। 

27

इस गाड़ी का कैबिन भी इस बार पूरी तरह से बदला नजर आएगा। इसमें महंगी चीजें होंगी। जैसे- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए डुअल डिस्प्ले शामिल हैं। 

37

इसके अलावा अगर XUV 700 के अन्य फीचर्स की बात की जाए तो ये सेफ्टी टेक, लेन किपिंग, लेन किपिंग असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज और इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम से लेस होगी। 

47

वहीं, XUV 700 में नया इंजन दिया जाएगा, जो 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये इंजन वही है, जिसका थार के सेकंड जनरेशन में किया गया है।  

57

जानकारी के अनुसार, थार के सेकंड जेनरेशन में इस्तेमाल किए गए इंजन में डीजल में 130PS/300Nm और पेट्रोल में 150PS/320Nm के साथ आता है। हालांकि, दोनों में ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 6 स्पीड मैनुअल आपको मिलता है। 

67

इन सभी के अलावा सबसे अहम है इसकी कीमत। इसकी बात की जाए तो वो 15 से 22 लाख रुपए तक हो सकती है। वहीं, इसके लॉन्चिंग की बात की जाए तो इसे इसी साल जुलाई 2021 में लॉन्च किया जाएगा। 

77

वहीं, बाजार में इसकी टाटा हैरियर, सफारी, एमजी हेक्टर और हुंडई Alcazar से टक्कर होगी। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos