Maruti के पास हैं सबसे बेहतर CNG कारों का Option, इस साल हुई बंपर सेल, पेट्रोल से आधा है CNG का रेट

Published : Nov 14, 2021, 01:05 PM ISTUpdated : Nov 14, 2021, 01:11 PM IST

ऑटो डेस्क। पेट्रोल और डीजल की तेजी से बढ़ती कीमतों के चलते ग्राहक दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं।  इलेक्ट्रिक गाड़ियों (electric vehicle)  की तरफ कस्टमर का झुकाव अधिक है। हालांकि इन कारों की कीमतों की वजह से हर ग्राहक की रेंज से ये अभी दूर हैं। इस दौरान सीएनजी (CNG) विकल्प की तरफ लोगों का रुझान  बढ़ा है। साल 2021 में बीते 6 महीने अप्रैल से सितंबर के दौरान सीएनजी कारों की बिक्री में 97 फीसदी का उछाल आया है। बीते साल अप्रैल से सितंबर तक 51,448 CNG गाड़ियां बिकीं थीं।  वहीं इस साल इसी पीरियड में 1,01,412 CNG व्हीकल की बिक्री हुई। देश में Maruti के बेड़े में कई सीएनजी गाड़िया हैं, देखें आपके पास क्या है बेहतर ऑप्शन...

PREV
15
Maruti के पास हैं सबसे बेहतर CNG कारों का Option, इस साल हुई बंपर सेल, पेट्रोल से आधा है CNG का रेट

Maruti Alto 800
 मारुति की कई कार CNG मॉडल में उपलब्ध हैं। मारुति के CNG मॉडल की जमकर बिक्री हुई है। मारुति सुजुकी दो सीएनजी वेरिएंट में आती है, जिसकी कीमत 4.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Maruti Alto 800 कार का इंजन 41PS की अधिकतम पावर और 60Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। CNG मॉडल 31.59km/kg का माइलेज देती है। 

25

Maruti S-Presso
मारुति एस-प्रेसो तीन सीएनजी वेरिएंट में आती है। इसकी कीमत 5.11 लाख रुपये से 5.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इसमें 1.0 लीटर का इंजन दिया गया है, जो सीएनजी के साथ 59PS की अधिकतम पावर और 78Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी के साथ यह कार 31.2km/kg का माइलेज देती है। बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो बीते अगस्त 2021 महीने में कंपनी ने Maruti S-Presso के कुल 7,225 यूनिट्स की सेल की है। ये बीते साल के अगस्त महीने के 5,312 यूनिट्स के मुकाबले 36% ज्यादा है।

35

Maruti Wagon R
सीएनजी वेरिएंट केसाथ मारुति सुजुकी वैगनआर की कीमत 5.83 लाख रुपये से स्टार्ट होती है। इसमें 1.0 लीटर का इंजन दिया गया है, जो सीएनजी के साथ 59PS की अधिकतम पावर और 78Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी के साथ यह कार 32.52km/kg का माइलेज देती है। सीएनजी ऑप्शन में वैगनआर की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। कंपनी ने बीते 6 महीने (अप्रैल से सितंबर) के दौरान 34,913 CNG वैगनआर सेल की हैं। बीते साल अप्रैल से सितंबर के 6 महीनों के दौरान इसकी 16,167 यूनिट बिकीं थीं। यानी इसे 116% की जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है। 

45

पेट्रोल के मुकाबले CNG की कीमत है आधी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में CNG की कीमत करीब 50 रुपए per kg है। वहीं, मुंबई में इसकी कीमत करीब 58 रुपए प्रति किलो है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 103.97 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर है। इस तरह से आंकलन किया जाए तो CNG की कीमत पेट्रोल और डीजल की तुलना में लगभग आधी है।

55

मारुति वैगनआर देती है सबसे बढ़िया Mileage
CNG मॉडल में सबसे ज्यादा मारुति वैगनआर सेल होती। ये एक किलो CNG में 32.52 किमी का माइलेज देती है। पेट्रोल मॉडल एक लीटर पेट्रोल में 21.79 किमी ही चलती है। पेट्रोल और CNG मॉडल के माइलेज में 10 किमी का अंतर है।

Recommended Stories