उड़ी थी अफवाह: बहू श्लोका को सोने की कार देंगे मुकेश अंबानी, असल में चलती हैं इतने करोड़ की कार से

ऑटो डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) की शादी जब श्लोका मेहता (Shloka Mehata) से तय हुई तो यह खबर बहुत तेजी से वायरल हुई कि मुकेश अंबानी अपनी बहू को गोल्ड प्लेटेड कार देंगे। इस कार की तस्वीरें मीडिया में आ गईं। कहा गया कि यह गोल्ड प्लेटेड कार दुबई (Dubai) में तैयार करवाई जा रही है और इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। हालांकि, यह खबर फेक साबित हुई। जहां तक श्लोका मेहता की कारों का सवाल है, उनके पास एक से बढ़ कर एक दुनिया के महंगे ब्रांड्स की कारें रही हैं। श्लोका मेहता के पिता रशेल मेहता (Russell Mehta) देश के सबसे बड़े हीरा कारोबारी हैं। वहीं, अंबानी फैमिली के पास 150 से भी ज्यादा कारें हैं। दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक मुकेश अंबानी के एंटीलिया में 6 फ्लोर सिर्फ कारों की पार्किंग के लिए ही बनवाए गए हैं। जानते हैं, श्लोका मेहता किन कारों की सवारी करना पसंद करती हैं।   

Asianet News Hindi | Published : Nov 25, 2020 10:24 AM IST

111
उड़ी थी अफवाह: बहू श्लोका को सोने की कार देंगे मुकेश अंबानी, असल में चलती हैं इतने करोड़ की कार से

श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी के पहले ही यह अफवाह उड़ी कि मुकेश अंबानी अपनी होने वाली बहू श्लोका को सोने से बनी गाड़ी गिफ्ट करने वाले हैं। यह भी बताया जाने लगा कि इस कार के लिए दुबई में आर्डर दे दिया गया है। किसी ने भी फैक्ट चेक करने की जरूरत नहीं समझी। 

211

यही है वह सोने से बनी कार, जिसके बारे में दावा किया जा रहा था कि मुकेश अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता को गिफ्ट करेंगे। लेकिन यह न्यूज फेक थी, जो काफी चली। 

311

मुकेश और नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता को हद से ज्यादा चाहते हैं। श्लोका मेहता के बर्थडे पर मुकेश अंबानी अपने हाथों से उन्हें केक खिला रहे हैं। साथ में नीता अंबानी और आकाश अंबानी भी नजर आ रहे हैं। 

411

अंबानी फैमिली के पास कारों की कमी नहीं है। उनके पास दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की कारें हैं। बहरहाल, श्लोका मेहता मर्सडीज मेबैक 660 Guard (Mercedes Maybach 660 Guard) से चलना काफी पसंद करती हैं। नीता अंबानी को भी यह कार काफी पसंद है। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। 

511

श्लोका मेहता को मर्सडीज मेबैक 62 (Mercedes Maybach 62) भी काफी पसंद है। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है। मर्सडीज कंपनी की यह एक बेहद शानदार कार है। 

611

यह नीता अंबानी की पसंदीदा कार है। श्लोका मेहता भी इस पर चलना काफी पसंद करती हैं। बीएमडब्ल्यू 760 Li नाम की इस कार की कीमत करीब 8.5 करोड़ रुपए है। यब बुलेटप्रूफ कार है। 

711

यह कार भी श्लोका मेहता को काफी पसंद है। Bentley Continental Flying Spur नाम की यह कार करीब 4 करोड़ रुपए की है। श्लोका मेहता को अपनी सास नीता अंबानी के साथ इस कार में कई बार देखा गया है। 

811

अंबानी फैमिली के कार कलेक्शन में शामिल बेंटले बेन्टाग्या (Bentley Bentayga) नाम की यह कार भी श्लोका मेहता की पसंदीदा है। इसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। यह 301 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। आकाश अंबानी को भी यह कार ड्राइव करना काफी पसंद है। 

911

श्लोका मेहता को रॉल्स रॉयस फैंटम (Rolls Royce Phantom) भी बेहद पसंद है। यह भी एक बेहतरीन कार है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। 

1011

श्लोका मेहता को एस्टन मार्टिन (Aston Martin Rapide) कार भी बेहद पसंद है। यह भी दुनिया की लग्जीरियस कारों में शुमार है। इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। 

1111

श्लोका मेहता के कार कलेक्शन में दुनिया की सबसे बेहतरीन कारों में से एक रॉल्स रॉयस फैंटम ड्रोपहोड (Rolls Royce Phantom Drophead) भी शामिल है। इसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए है। यह कार सिर्फ 5 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos