ये है दुनिया की सबसे तेज कार, 10 सेकंड में पकड़ लेती है 5 सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

Published : Feb 10, 2021, 11:01 AM IST

ऑटो डेस्क: दुनिया में कार प्रेमियों के लिए आए दिन नए मॉडल्स उतारे जाते हैं। कार की डिजाइन से लेकर उसकी माइलेज और स्पीड तक लोगों का ध्यान खींचती है। सड़क पर हवा से बातें करने वाली गाड़ियों की भी काफी चर्चा होती है। लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे तेज चलने वाली कार के बारे में जानते हैं? ये कार 10 सेकंड से भी कम समय में हवा से बात करती है। इसका नाम है SSC Tuatara,  जो एक सुपरकार है। ये कार 508.73 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ दुनिया की सबसे तेज चलने वाली कार बन चुकी है। कुछ ऐसे फीचर्स के साथ आती है ये खूबसूरत कार... 

PREV
15
ये है दुनिया की सबसे तेज कार, 10 सेकंड में पकड़ लेती है 5 सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार

SSC Tuatara को सबसे पहले पिछले साल 10 अक्टूबर को नॉर्थ अमेरिका की सड़कों पर दौड़ाया गया था। वहां इस  कार की स्पीड ने रिकॉर्ड बनाया था। ना सिर्फ इस कार की स्पीड बल्कि इसने जितना डिस्टेंस कवर किया, उसकी भी चर्चा हुई। 

25

Tuatara जब सड़क पर उतरी तो सबसे पहले उसने 483.53 किलोमीटर की स्पीड दर्ज की। इसके बाद दूसरे राउंड में उसने 532.93 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड दर्ज की। ऐसे में उसके एवरेज को फाइनल स्पीड माना गया।   

35

इस स्पीड को रिकॉर्ड करने के लिए गाड़ी में विशेष जीपीएस लगाया गया था। साथ ही 15 सैटेलाइट ला भी यूज किया गया था। इसकी स्पीड को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। ये दर्ज किया गया फास्टेस्ट टाइम है। 
 

45

SSC Tuatara के मालिक जेरोड शेलबी को जब पता चला कि इस कार ने  स्पीड में रिकॉर्ड बनाते हुए फास्टेस्ट कार का तमगा हासिल किया है तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाद में इस रिकॉर्ड पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा था कि कई बड़ी कंपनियां जो नहीं कर पाई वो उन्होंने कर दिखाया है। 

55

SSC Tuatara ने स्पीड के मामले Bugatti chiron Super Sport 300 + का रिकॉर्ड तोड़ डाला।  इससे पहले बुगाटी के नाम पर दुनिया की सबसे फास्टेस्ट कार का रिकॉर्ड था।  Bugatti Chron Super Sport 300 + ने Koenigsegg Agera RS के स्पीड रिकॉर्ड (277.87mph) को भी मात देकर रिकॉर्ड बनाया था। अब बुगाटी को Tuatara ने फेल कर दिया।  

Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.

Recommended Stories