2 करोड़ की की शानदार गाड़ी से घूमती हैं शत्रुघन सिन्हा की बेटी, दबंग गर्ल के पास है धांसू कार कलेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क : बॉलीवुड परिवार में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 2 जून को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। दंबग गर्ल ने अपनी मेहनत और लगन से बहुत पॉप्युलारिटी हासिल की। सोनाक्षी सिन्हा उन यंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में काफी ऊंचाई हासिल की है और ये उनकी लाइफस्टाइल में भी झलकता है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं, सोना के कार लव (cars collection) के बारे में, कि उनके पास किस कंपनी की कारें है और वह कैसी लाइफ जीती हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 2, 2021 8:30 AM IST

16
2 करोड़ की की शानदार गाड़ी से घूमती हैं शत्रुघन सिन्हा की बेटी, दबंग गर्ल के पास है धांसू कार कलेक्शन

सोना को मिला मेहनत का फल
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फिल्म में अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया था और अब वो हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस बन गई हैं। 2 जून 1987 को मुंबई में जन्मी सोनाक्षी ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक्ट्रेस बनेंगी लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करवाई। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने बहुत स्ट्रगल भी किया, खासकर अपने वजन को लेकर। 

26

सोनाक्षी का कार लव
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को कई लक्जरी गाड़ियों में सफर करते देखा गया है। उनके पास एक BMW 5 Series Grand Turismo (GT) है, जिसे भारत में सबसे लोकप्रिय BMWs में से एक माना जाता है। इस कार की कीमत 88 लाख रुपये से शुरू होती है।

36

रेंज रोवर वोग
सोनक्षी के पास रेंज रोवर वोग कार भी है। ये कार डीजल इंजन और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में आती है। इसमें 2995 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया हुआ है। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। रेंज रोवर 5 सीटर कार है, जिसकी है लंबाई 5200 (मिलीमीटर), चौड़ाई 2220 (मिलीमीटर) और व्हीलबेस 3120 (मिलीमीटर) है। इस कार की कीमत 2 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

46

मर्सिडीज बेंज GLE
मर्सिडीज-बेंज जीएलई की प्राइस 77.23 लाख से शुरु होकर 94.2 लाख रुपये तक जाती है। सोनाक्षी के गैराज में यह कार भी मौजूद है। वह अक्सर मुंबई की सड़कों पर इसमें घूमती नजर आती हैं। 

56

मिनी कूपर
सोनाक्षी के पास एक मिनी कूपर कार भी है। इसके साथ 1 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जिसमें 1598 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। मिनी कूपर 5 सीटर कार है, इसकी लंबाई 3723mm, चौड़ाई 1683mm और व्हीलबेस 2467mm है। इस कार की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

66

2005 में ड्रेस डिजाइनर थी सोना
सोनक्षी सिन्हा ने 2005 में मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों में एक ड्रेस डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद सलमान खान के कहने पर उन्हें 2010 में फिल्म दबंग से एक्टिंग की शुरुआत की। यह 2010 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी और सोना ने अपनी पहली फिल्म से ही ब्लॉकबस्टर पर कमाल कर दिया।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos