Published : Oct 03, 2021, 01:53 PM ISTUpdated : Oct 03, 2021, 06:43 PM IST
ऑटो डेस्क । जेम्स बांड का नाम आते ही जासूसी के अनगिनत किस्से शुरू हो जाते हैं। उनके हैरतअंगेज कारनामे सभी को रोमांचित कर दते हैं। कार के जरिए उनके स्टंट को युवा खासतौर पर पसंद करते हैं। स्पाई जेम्स बांड का कोड है OO7। एस्टन मार्टिन 'जेम्स बॉन्ड' की पसंदीदा कार बनाने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा बनाई गई कारों की विश्वभर में चर्चा रहती है। प्रतिष्ठित 007 कार को नो टाइम टू डाई वर्ल्ड प्रीमियर में प्रदर्शित किया गया है, वहीं जेम्स बांड की अन्य कारों की खासियत देखकर आप हैरान रह जाएंगे...
Lotus Esprit S1 (लोटस एस्प्रिट S1)
बांड की यह कार किसी सपनों की कार है। कार की खासियत अगर कोई समुद्र में डुबकी लगाता है, तो उसके पीछे ये कार पनडूब्बी बन जाती है। इसके बॉक्स में एक्वालंग भी लगे होते हैं। जेम्स बॉन्ड की कार खरीदने का मौका मिले तो आप उसे कितने में खरीदना चाहेंगे, लंदन में हुई एक नीलामी के दौरान जेम्स बॉन्ड की ये कार जितने में नीलाम हुई है उतनी कीमत देकर आप दुनिया कोई भी लग्जरी कार खरीद सकते हैं। यह पहली बार है जब किसी डीबी10 को नीलाम किया गया है। डीबी10 सीरीज की कोई भी कार बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।
210
Lotus Esprit S1 (लोटस एस्प्रिट S1)
ऐस्टन मार्टिन ने इस मॉडल की सिर्फ 10 कारें बनाई थीं, जिनमें से 8 का फिल्म की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किया गया था, और 2 शो कारें थीं। ऐस्टन मार्टिन डीबी10 में 4.7-लीटर वी8 पेट्रोल इंजन लगाया गया है। स्पेक्टर में जेम्स बॉन्ड ‘डेनियल क्रेग’ की ऐक्टिंग के अलावा इस कार के भी खूब चर्चे हुए थे। बॉन्ड सीरीज की मूवी ‘स्पेक्टर’ में इस कार को चलाते हुए जेम्स बॉन्ड (डेनियल क्रेग) रोम की टाइबर नदी में घुस गए थे।
310
Aston Martin DB10 (एस्टन मार्टिन डीबी10)Aston Martin DB10 (एस्टन मार्टिन डीबी10)
ऐस्टन मार्टिन डीबी10 कार की टॉप स्पीड 305 किमी/घंटा है, ये कार ऑक्शन के लिए उपलब्ध है, नीलामी करने वालों ने यह साफ किया है कि यह कार सिर्फ प्रदर्शित की जा सकती है, इसे पब्लिक रोड्स पर नहीं चलाया जा सकता। मशहूर ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टीज द्वारा लंदन में की गई इस निलामी में ‘स्पेक्टर-द ऑक्शन’ में स्पेक्टर फिल्म में इस्तेमाल की गई 10 चीजों की नीलामी से अक तक कुल 27,35,05,281 रुपये हासिल हुए हैं।
410
Aston Martin DB10 (एस्टन मार्टिन डीबी10)
यह बीते वर्षों की क्लासिक कार दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शुमार है। इसने कई बॉन्ड फ़्लिक्स में अहम रोल अदा किया है। इसे 1964 की हिट गोल्डफ़िंगर में सीन कॉनरी के साथ इसका पहली बार देखा गया था।
510
Aston Martin DB5 ( एस्टन मार्टिन डीबी5)
इस कार में जेम्स बॉन्ड ने अपने दुश्मनों को गोली मारने के लिए हेडलाइट्स के अंदर छिपी मशीनगनों का इस्तेमाल किया था। यह कार बुलेटप्रूफ थी। डीबी5 को 2,000 लोगों के उबेर ईट्स सर्वे में 27 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। ये टॉप पर रही है।
610
Aston Martin DB5 ( एस्टन मार्टिन डीबी5)
इसने कई बॉन्ड फ़्लिक्स में अभिनय किया है।र 1964 की हिट गोल्डफ़िंगर में सीन कॉनरी के साथ इसका पहला प्रदर्शन किया था। प्रतिष्ठित 007 कार को नो टाइम टू डाई वर्ल्ड प्रीमियर में इस कार के लिए ऊंची बोली लगाई जा सकती है।
710
Aston Martin V8 (एस्टन मार्टिन वी8)
एस्टन मार्टिन कार ने 1987 में द लिविंग डेलाइट में टिमोथी डाल्टन के साथ अपनी शुरुआत की। V8 कई आश्चर्यजनक गैजेट्स से लैस था। इनमें एक लेज़र बीम डिवाइस शामिल था ।
810
Aston Martin V8 (एस्टन मार्टिन वी8)
इस कार से बॉन्ड को पलक झपकते ही एक मिसाइल की स्पीड से कहीं भी मूव कर सकता था। इसमें पीछे की नंबर प्लेटों के नीचे एक जेट इंजन बूस्टर इनबिल्ट किया गया था। हाल ही में, इस कार को नीलामी के लिए लिस्ट किया गया है।
910
AMC Hornet X एएमसी हॉर्नेट एक्स
इस क्लासिक स्पोर्ट्स कार ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि 1974 की फिल्म द मैन विद द गोल्डन गन में विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा। फेमस सीन में, बॉन्ड ने खलनायक फ्रांसिस्को स्कारमांगा का पीछा करने के लिए बैंकॉक के एक शोरूम से वाहन को हाईजैक कर लिया। पीछा करने के दौरान, एएमसी हॉर्नेट ने एक झील के ऊपर से कूदते हुए हवा में एक प्रभावशाली 360-डिग्री स्पिन का प्रदर्शन किया था।
1010
AMC Hornet X एएमसी हॉर्नेट एक्स
2010 में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे तीसरे सर्वश्रेष्ठ जेम्स बॉन्ड स्टंट और "एक फिल्म में इस्तेमाल किया जाने वाला पहला एस्ट्रो-सर्पिल" के लिए लिस्ट किया गया था ।
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.