3 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं आम्रपाली दुबे, 30 साल में इतना बदल गया लुक, लेकिन 1 चीज है हूबहू

Published : Sep 16, 2020, 10:46 AM ISTUpdated : Sep 19, 2020, 07:17 AM IST

मुंबई. भोजपुरी में कम में ही सफलता के मुकाम को हासिल करने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज इंडस्ट्री में महंगी फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रसेस में से एक हैं। उन्हें भोजपुरी में युट्यूब क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस का नाम यूट्यूब क्वीन इसलिए रखा गया है क्योंकि उनका कोई भी सॉन्ग यूट्यूब पर आता है तो नया रिकॉर्ड बना जाता है। उन्हें यूट्यूब क्वीन के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

PREV
18
3 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं आम्रपाली दुबे, 30 साल में इतना बदल गया लुक, लेकिन 1 चीज है हूबहू

आम्रपाली दुबे के बारे में इतनी सारी बातें इसलिए बता रहे हैं क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की फोटो शेयर की है। ये फोट उनकी 3 साल की उम्र की है। 

28

अब आम्रपाली 33 साल की हैं, लेकिन अगर उनकी तुलना 3 साल की उम्र वाली फोटो के साथ की जाए तो दोनों सिमिलर चीज है उनकी डार्क लिपस्टिक, मुस्कुराना, आंखे और हेयर स्टाइल।
 

38

आम्रपाली दुबे की ये फोटो उनके तीसरे जन्मदिन की है, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जब मैं छोटा बच्चा था।'  

48

बता दें, आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से 2014 में की थी। इस मूवी के उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड दिया गया था। 

58

इसमें उनकी एक्टिंग काबिल-ए-तारीफ थी। भोजपुरी में करियर की शुरुआत करने से पहले आम्रपाली हिंदी टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छाव में' काम किया करती थीं। इसमें उन्होंने सुमन के किरदार से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। 

68

अब आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी को इंडस्ट्री की हिट जोड़ी माना जाता है। एक ये जोड़ी 'द कपिल शर्मा शो' में आई थी। इसमें एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो निरहुआ के साथ अब तक 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

78

निरहुआ के साथ ज्यादा काम करने के कारण आम्रपाली का नाम उनके साथ जोड़ा जाता है। अक्सर दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा होती रहती है, लेकिन स्टार्स का कहना है कि वो दोनों महज अच्छे दोस्त हैं। 

88

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories