एक एपिसोड के 50 हजार लेती हैं मोनालिसा, जीती हैं पति से ज्यादा लग्जरी लाइफ

मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लेने के बाद से अब वो हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर रही हैं और वहां भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। अपनी खूबसूरती, टैलेंट और ग्लैमर के बलबूते मोनालिसा अपने दम पर फिल्म को हिट कराने का दम रखती हैं। एक्ट्रेस के इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद करोड़ों लोग चाहने वाले हैं। खैर, बीते कुछ दिनों पहले ही वो अपनी ससुराल आज़मगढ़ (Azamgarh) के अतरौलिया गई थीं, जहां से उन्होंने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की थी। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 15, 2020 8:30 AM IST / Updated: Sep 19 2020, 07:19 AM IST

17
एक एपिसोड के 50 हजार लेती हैं मोनालिसा, जीती हैं पति से ज्यादा लग्जरी लाइफ

ऐसे में मोनालिसा की लग्जरी लाइफ स्टाइल (luxury life style) के बारे में बता रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले मोनालिसा का नाम अंतरा बिस्वास (Antara Biswas) था। उन्हें उनके अंकल ने मोनालिसा नाम दिया था। मोना कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं। बहुत छोटी सी उम्र में ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था, क्योंकि बताया जाता है कि उनके परिवार की स्थिति उस समय कुछ खास ठीक नहीं थी। 

27

कभी 120 रुपए के लिए मोनालिसा रेस्त्रां में दिनभर काम किया करती थीं, लेकिन आज उनके पास लग्जरी लाइफ है और इतना ही नहीं वो करोड़ों की मालकिन भी हैं। 2019 की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो कुल 8 करोड़ की संपत्ति की अकेली मालकिन हैं। 

37

मोनालीसा इन दिनों सीरियल में काम करती नजर आ रही हैं। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वो एक एपिसोड के लगभग 50 हजार रुपए लेती हैं। इसके अलावा अगर उनकी फिल्मों की बात की जाए तो वो एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए लेती हैं। ऐसे में अगर उनकी नेट वर्थ यानी कि कुल संपत्ति की बात की जाए तो वो कुल 8 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। 

47

गौरतलब है कि बिग बॉस (Bigg Boss) से निकलने के बाद उन्हें काफी फेम मिला। उनका मुंबई में अपना घर है, जहां वो अपने पति विक्रांत के साथ रहती हैं। इसके अलावा उनके पास महंगी गाड़ियां भी हैं। 

57

कहा जाता है कि मोनालिसा ने खुद को फिट रखने के लिए कभी डाइटिंग नहीं की थी। उन्होंने हमेशा हेल्दी फूड्स पर ही फोकस किया। वो सलाद खूब खाती हैं और पानी ज्यादा से ज्यादा करती हैं। इतना ही नहीं बाहर का जंक फूड या ओइली खाना की बजाय मोनालिसा घर का खाना खाना पसंद करती हैं। 

67

इसके अलावा मोनालिसा फिटनेस (Monalisa Fitness) को बरकरार रखने के लिए सबसे ज्यादा फोकस योग पर करती हैं। वो रोजाना सुबह उठकर नियमित योग करती हैं। साथ ही जिम में भी एक्सरसाइज करती हैं, जिसकी फोटोज वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
 

77

बता दें, इंस्टाग्राम पर मोनालिसा की फैन फॉलोइंग पति विक्रांत से भी ज्यादा है। मोनालिसा की 3.6 मिलियन तो विक्रांत की 98 हजार फैन फॉलोइंग है। इससे साफ जाहिर की एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी विक्रांत (Vikrant Singh Rajput) से ज्यादा है।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos