Published : Feb 01, 2021, 11:49 AM ISTUpdated : Feb 01, 2021, 11:55 AM IST
मुंबई. भोजपुरी की आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बिजनेसमैन संग शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से भले ही दूरियां बना ली है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एशियानेट न्यूज हिंदी के एंटरटेनमेंट डेस्क के साथ सीमा सिंह ने बातचीत की और बताया कि वो मार्च में किस दिन बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। ऐसा तो नहीं कि वो सालगिरह पर प्लान कर रही हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा...
सीमा सिंह से उनकी ड्यू डेट को लेकर सवाल किया गया कि क्या वो अपने बच्चे को अपनी शादी की सालगिरह पर जन्म देने का प्रोग्राम कर रही हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'उम्मीद तो ऐसी ही जता रही हूं, लेकिन ड्यू डेट 26 मार्च की है।'
27
इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा, 'डॉक्टरों ने ये कहा कि इस डेट से पहले भी डिलीवरी हो सकती है, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बाकी देखते हैं आगे क्या होता है?'
37
बता दें कि सीमा सिंह की शादी की सालगिरह मार्च में ही है। इनकी सालगिरह की तारीख 13 मार्च है। एक्ट्रेस ने 13 मार्च, 2019 में बिजनेसमैन सौरव कुमार के साथ की थी।
47
इस साल 2021 में वो अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाएंगी। अगर एनिवर्सरी पर उनका बच्चा दुनिया में आएगा तो उनके लिए ये दिन और भी खास हो जाएगा। फिलहाल, अब देखना होगा कि ऐसा होता है या नहीं।
57
बहरहाल, सीमा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो प्रेग्नेंसी टाइम में भी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड को भी वो काफी इन्जॉय कर रही हैं।
67
इस समय को वो ज्यादा से ज्यादा परिवार और पति के साथ बिता रही हैं। एक्ट्रेस बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और फैंस भी उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब वो बच्चे को जन्म देंगी।