जन्म के 21 दिन बाद मनोज तिवारी की दूसरी बेटी का हुआ नामकरण, बड़ी बहन ने रखा ये प्यारा सा नाम

Published : Jan 21, 2021, 10:39 AM ISTUpdated : Jan 21, 2021, 11:55 AM IST

मुंबई. भोजपुरी के सुपरस्टार और उत्तर पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और उनकी पत्नी सुरभि के घर नन्ही परी के रूप में 'लक्ष्मी' आई है। उसका जन्म 30 दिसंबर, 2020 को हुआ। बेटी के जन्म के 21 दिन बाद बीते दिन ही उसका नामकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें एक्टर की छोटी बेटी को बड़ी बहन रीति तिवारी ने प्यारा सा नाम दिया। मनोज ने लॉकडाउन में दूसरी शादी रीति के कहने पर ही की थी।बड़ी बहन ने दिया ये नाम...

PREV
17
जन्म के 21 दिन बाद मनोज तिवारी की दूसरी बेटी का हुआ नामकरण, बड़ी बहन ने रखा ये प्यारा सा नाम

नामकरण समारोह में मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति ने छोटी बहन का नाम सान्विका तिवारी रखा है। 2020 के जाते-जाते मनोज तिवारी को ये यादगार तोहफा उनकी पत्नी ने दिया था।  

27

बता दें, मनोज और सुरभि लॉकडाउन में अप्रैल के महीने में शादी की थी। उनकी इस प्यारी बेटी के नामकरण समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां सान्विका तिवारी को आशीर्वाद देने पहुंची थी। 

37

दरअसल, मनोज तिवारी से मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोचा था? तो इस पर उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी रीति तिवारी ने ये हक उनसे छीन लिया और अपनी छोटी बहन का प्यारा सा नाम सान्विका तिवारी रखा।

47

गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी करने से पहले रानी से की थी। उनसे उनकी एक बेटी रीति तिवारी है, जो कि मुंबई में अपनी पढ़ाई करती हैं। एक्टर उनसे कभी-कभार मिलने भी जाया करते हैं।

57

बताया जाता है मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी थोड़ी शक करने वाली थीं। उन्हें पति और श्वेता तिवारी को लेकर शक था और जब बिग बॉस से दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आने लगी तो वो काफी खफा हो गईं। इस वजह से कहा जाता है कि उन्होंने मनोज को तलाक देने का फैसला किया। 

67

बहरहाल, मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्मों का भी एक दौर रहा है। उनको भोजपुरी सिनेमा को पुनर्जीवित करने का श्रेय भी दिया जाता है। इसके बाद पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स आए और भोजपुरी को और  भी ऊपर तक ले गए।  

77

सांसद मनोज तिवारी की सुरभि से दूसरी शादी है। बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली सुरभि तिवारी जानी मानी गायिका हैं। वहीं, रानी की बात की जाए तो वो भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह पांडे के मैनेजर रहे अरुण पांडे की बहन हैं।

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories