मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारी,आई नन्ही परी, बेटी को गोद में उठाते ही नहीं रहा खुशी का ठिकाना

मुंबई. दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के घर नन्ही परी आई है। इस बात की जानकारी एक्टर ने बुधवार को ट्विटर पर फोटो शेयर करके दी। एक्टर की ये दूसरी शादी से दूसरी बेटी है। मनोज ने बेटी को गोद में उठाए एक फोटो शेयर की है, जिसमें बेटी को गोद में उठाने के बाद उनकी खुशी की ठिकाना नहीं होता है। फैंस दे रहे शुभकामनाएं...

Asianet News Hindi | Published : Dec 31, 2020 6:24 AM IST

16
मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारी,आई नन्ही परी, बेटी को गोद में उठाते ही नहीं रहा खुशी का ठिकाना

मनोज तिवारी के ट्विटर फोटो शेयर करने के बाद उन्हें फैंस सोशल मीडिया पर ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और लोग बधाइयां दे रहे हैं। सांसद की एक और बेटी है, जो मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रही है। लेकिन, वो उनकी पहली पत्नी रानी से है, जिनसे 2012  में तलाक हो गया था। हालांकि, मनोज उनसे मिलने के लिए कभी-कभार मुंबई भी आ जाते हैं। 

26

मनोज तिवारी ने रानी ने 1999 में शादी की थी और वो भी भोजपुरी की एक जानीमानी सिंगर थीं। तलाक के बाद से मनोज तिवारी अकेले हो गए थे और वो आज भी अपनी पत्नी और बेटी याद करते हैं, साथ ही पहले की ही तरह प्यार करते हैं।

36

दरअसल, मनोज तिवारी और उनकी पत्नी रानी के तलाक की वजह एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को माना जाता है। मनोज और श्वेता ने एक साथ भोजपुरी फिल्म 'कब अइबु अंगनवा हमार' और 'ऐ भउजी के सिस्टर' में काम किया था। इसके बाद दोनों साथ में बिग बॉस 4 में नजर आए थे। शो में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आने लगी थी।

46

रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि मनोज तिवारी ने एक बार कहा था कि उनकी पत्नी थोड़ा शक करने वाली हैं। श्वेता और मनोज को लेकर रानी को पहले से ही शक था। इस बात को लेकर मनोज और उनकी पत्नी में बिग बॉस जाने से पहले ही विवाद चल रहा था। इस बात को उन्होंने श्वेता तिवारी के साथ शो में भी डिसकस की थी। इसे सुनने के बाद वो काफी शॉक्ड हो गई थीं।
 

56

बहरहाल, मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी का दामन थाम लिया था और राजनीति में एक्टिव हो गए थे। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था। बाद में वो दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बने और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव लड़ा।

66

बीजेपी ने इन चुनावों में जीत हासिल की। इसके बाद साल 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और विजयी रहे थे।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos