फिटनेस के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी मात देते हैं खेसारी, क्या आपने देखी उनकी ये फोटोज

Published : Nov 26, 2020, 12:30 PM IST

मुंबई. भोजपुरी सिनेमा का नाम भी हिंदी सिनेमा की तरह ही फेमस है। भोजपुरी के कई स्टार्स दुनियाभर में अपनी एक्टिंग के बलबूते अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी देखते ही बनती है। इन सितारों में से एक खेसारी लाल यादव भी हैं, जो आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी अपनी फिल्मों के साथ ही अब फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं। फिटनेस के मामले में तो वो बॉलीवुड स्टार्स को भी कड़ी टक्कर देते हैं। 

PREV
17
फिटनेस के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी मात देते हैं खेसारी, क्या आपने देखी उनकी ये फोटोज

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं। वो इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी संघर्षों से होकर गुजरे हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि एक बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं। 

27

खेसारी अपनी फिटनेस का खासा ख्याल रखते हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए नजर आते हैं। उनकी फिटनेस किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं ऐसे में वो खुद भी फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
 

37

खेसारी का बचपन गरीबी में बीता है। उनके पिता ने चना बेचकर उनकी परवरिश की है और एक्टर बनने से पहले खेसारी दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचा करते थे। 

47

एक्टर और सिंगर बनने के लिए खेसारी ने फोर्स की बड़ी नौकरी तक छोड़ दी थी। कुछ सालों बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उनके एलबम निकले जिन्हें लोगों से बेशुमार प्यार मिला।

57

साल 2012 से खेसारी का फिल्मी सफर शुरू हुआ और उनकी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया। इसी मूवी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 

67

इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी भी नहीं देखा। खेसारी की प्रमुख फिल्मों में 'जान तेरे नाम', 'नागिन', 'दिलले गई ओढ़निया वाली', 'देवरा पे मानवा डोले', 'दूध का कर्ज', 'छपरा एक्सप्रेस', 'संघर्ष', 'मेहंदी लाग के रखना' और 'बलम जी लव यू' जैसी फिल्में शामिल हैं।

77

अब अगर खेसारी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो काजल राघवानी के साथ 'लिट्टी-चोखा' में नजर आएंगे। आखिरी बार एक्टर को फिल्म 'जाल: एक साजिश' में देखा गया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories