खेसारी लाल यादवः भोजपुरी का वो नाम जो बन चुका है सुपरस्टार, ऐसा है इनका फर्श से अर्श तक का सफर

Published : Mar 18, 2021, 01:08 PM ISTUpdated : Mar 18, 2021, 01:31 PM IST

मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। महज 8 सालों के करियर में आज वो एक सफल एक्टर के तौर पर गिने जाते हैं। एक्टर ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'साजन चले ससुराल' से की थी। इसमें उनके अपोजिट स्मृति सिन्हा ने लीड रोल प्ले किया था। उन्हें इस फिल्म के लिए 10 हजार रुपए मिले थे। आज वो भले ही सुपरस्टार हैं, लेकिन उनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता है। उनके पिता ने चने बेचकर उनकी परवरिश की है। ऐसे में आइए आज जानते हैं उनके फर्श से लेकर अर्श तक के सफर के बारे में... 

PREV
18
खेसारी लाल यादवः भोजपुरी का वो नाम जो बन चुका है सुपरस्टार, ऐसा है इनका फर्श से अर्श तक का सफर

एक इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया था कि उनके पिता ने चने बेचकर परवरिश की थी। गांव की गलियों में उनके पिता चने बेचा करते थे, जिससे घरवालों का खर्चा मुश्किल से चलता था। 

28

कभी एक फिल्म के लिए 10 हजार रुपए पाने वाले खेसारी लाल यादव अब एक मूवी के लिए 40-45 लाख रुपए चार्ज करते हैं। वहीं, एक्टर की सफलता को देखते हुए मेकर्स भी इस रकम को देने से पीछे नहीं हटते हैं।
 

38

इतना ही नहीं, खेसारी लाल यादव अपने स्टेज शो के लिए करीब 10-15 लाख रुपए लेंगे। गौरतलब है कि खेसारी पहले एक फिल्म के लिए 35-40 लाख रुपए लेते थे। वहीं, एक स्टेज शो के के लिए 8-10 लाख रुपए चार्ज करते थे।

48

एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फीस को लेकर खुद भी खुलासा किया था कि वो एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए अच्छी-खासी रकम लेते हैं। इसी के साथ खेसारी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर हैं।

58

बहरहाल, खेसारी लाल यादव फिल्मों में आने से पहले दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाया करते थे। इसके साथ ही गाने का एल्बम निकालने की कोशिश में लगे रहते थे। 

68

यही नहीं, खेसारी अपने सपनों के पीछे इस तरह पागल थे कि उन्होंने फोर्स की भी नौकरी छोड़ दी थी। एक्टर ने बचपन में बेहद गरीबी के दिन देखे हैं। 

78

यही नहीं, खेसारी अपने सपनों के पीछे इस तरह पागल थे कि उन्होंने फोर्स की भी नौकरी छोड़ दी थी। एक्टर ने बचपन में बेहद गरीबी के दिन देखे हैं। 

88

बहरहाल, अगर खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो इन दिनों अपनी फिल्म 'लिट्टी चोखा' को लेकर चर्चा में हैं। काजल राघवानी से विवाद के बाद बताया जा रहा है कि ये उनकी आखिरी फिल्म है। खैर, इस पर दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब ऐसे में देखना होगा कि ये जोड़ी एक साथ फिर से दर्शकों को एंटरटेन कर पाएगी या नहीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories