Bharti Singh ने Monalisa के लिए मजे तो रोक नहीं पाई अपनी हंसी, एक्ट्रेस ने की कॉमेडियन से मुलाकात

Published : Mar 14, 2021, 12:47 PM IST

मुंबई. भोजपुरी की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास अब टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं और देशभर में लोगों की चहेती बन चुकी हैं। उनकी काफी पॉपुलैरिटी है। उन्होंने पिछले दो दशकों से अपने बोल्डनेस से तो सभी को इंप्रेस किया ही है साथ ही अपने लविंग नेचर की वजह से भी वो फैंस की चहेती रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने कॉमेडियन भारती सिंह के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

PREV
17
Bharti Singh ने Monalisa के लिए मजे तो रोक नहीं पाई अपनी हंसी, एक्ट्रेस ने की कॉमेडियन से मुलाकात

मोनालिसा ने हाल ही में टीवी की दुनिया की एक और चहेती स्टार और कॉमेडियन भारती सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आईं। एक्ट्रेस ने भारती संग अपनी इस स्वीट मुलाकात की फोटोज भी शेयर की हैं।

27

फोटोज में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रही हैं। भारती जहां एक तरफ पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं नीली साड़ी में मोनालिसा खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

37

फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'जब भारती सिंह सेट पर आती हैं और मेरा मजाक उड़ाती हैं। हंसी तो आएगी ही ना।' अब एक्ट्रेस ने ये तो नहीं बताया भारती की किस बात पर उन्हें हंसी आई। 

47

मगर, फैंस तो जानते हैं कि भारती की हाजिरजवाबी का कोई तोड़ नहीं। उनकी डिमांड टीवी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है और हर रियलिटी शो उन्हें होस्ट के तौर पर लेना चाहता है।
 

57

मोनालिसा की बात की जाए तो वो सोशल मीडिया पर फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ की शानदार झल्कियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। 

67

पति संग आउटिंग करनो हो या दोस्तों संग मस्ती मोनालिसा इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी फोटोज शेयर करती हैं और फांस का प्यार पाती हैं।
 

77

फिर चाहें ट्रेडिशनल आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न, मोनालिसा का हर अंदाज फैन्स को पसंद आता है। यही नहीं एक्ट्रेस हसबेंड संग कभी फनी वीडियोज से तो कभी डांस कर फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories