जब श्वेता तिवारी के कहने पर शादीशुदा मनोज तिवारी ने मुंडवा दी थी मूंछ, एक्ट्रेस बनी थी तलाक की वजह

Published : Feb 01, 2021, 01:04 PM IST

मुंबई. भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1971 बनारस में हुआ था। वो फिल्म और राजनीति के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने दो शादियां की है। पहली पत्नी रानी तो दूसरी सुरभि तिवारी हैं। दूसरी शादी उन्होंने लॉकडाउन में की। पहली वाइफ से उनका 2011 में ही तलाक हो गया था। इसके पीछे की वजह उन्होंने श्वेता तिवारी को बताया था। एक्ट्रेस के साथ वो काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। एक बार तो उनके कहने पर उन्होंने अपनी मूंछ तक मुंडवा दी थी। बिग बॉस में साथ में नजर आए थे मनोज...

PREV
17
जब श्वेता तिवारी के कहने पर शादीशुदा मनोज तिवारी ने मुंडवा दी थी मूंछ, एक्ट्रेस बनी थी तलाक की वजह

मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी एक साथ बिग बॉस के सीजन 4 में नजर आए थे। इस सीजन की विजेता श्वेता रही थीं। शो में दोनों के बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिला था, क्योंकि दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था और तभी इनकी अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। 

27

पर्दे पर मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी की जोड़ी फैंस खूब पसंद करते थे। दोनों एक्टर साथ काम करते हुए अच्छे दोस्त भी बन गए थे। फिल्मों और शो में दोनों को नजदीक देख मनोज की पहली पत्नी रानी को ठीक नहीं लगा।

37

साल 2010 में जब श्वेता और मनोज रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 4 में एक साथ देखा तो तब भी रानी को उनकी नजदीकियां पसंद नहीं आई। मनोज ने इसी शो में श्वेता को बताया था कि उनकी पत्नी रानी उन्हें लेकर क्या सोचती हैं। 

47

इसी शो में मनोज तिवारी ने रानी के शक को और मजबूती तब दे दी जब श्वेता तिवारी के कहने पर उन्होंने अपनी मूंछ मुंडवा ली थी। हालांकि, शो से एक्टर जल्द ही बाहर आए गए थे, लेकिन श्वेता इसकी विनर बनी थीं। 

57

इस शो के दो साल बाद मनोज तिवारी की पत्नी रानी ने उन्हें तलाक दे दिया और बेटी को लेकर अलग हो गई थीं। पत्नि के तलाक के बाद भी मनोज और श्वेता अच्छे दोस्त ही बने रहे। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर मुलाकात करते रहते हैं।

67

हालांकि, पहली पत्नी से तलाक के बाद मनोज ने 48 साल की उम्र तक शादी नहीं की थी, लेकिन बेटी के कहने पर उन्होंने लॉकडाउन में 49 की उम्र में शादी रचा ली थी और इस साल 2021 में उनकी दूसरी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नामकरण भी एक्टर की बड़ी बेटी ने ही किया है। 

77

मनोज तिवारी ने बताया था कि उनकी बड़ी बेटी ऋति ने पहले ही सोच लिया था। ऋति ने छोटी बहन का नाम सान्विका रखा है। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories