खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी, पहली वाइफ ने की थी आत्महत्या

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पवन सिंह ने बतौर सिंगर इंडस्ट्री में कदम रखा था। लॉलीपॉप लागेलु.. गाना दर्शकों के बीच आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि दर्शकों ने उन्हें सिर- आंखों पर बैठा लिया। पवन सिंह ने अपनी लाइफ में अब तक दो शादियां की हैं। उनकी दूसरी पत्नी खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। बता दें कि उनकी पहली पत्नी का नाम नीलम था, जिन्होंने शादी के महज 6 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी। पवन आज भी अपनी पहली पत्नी को याद कर भावुक हो जाते हैं। नीचे पढ़े आखिर क्यों की थी पवन सिंह की पहली पत्नी ने आत्महत्या और क्या करती है दूसरी पत्नी...

Asianet News Hindi | Published : Jun 24, 2021 10:39 AM IST

19
खूबसूरती में किसी हीरोइन से कम नहीं भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी, पहली वाइफ ने की थी आत्महत्या

रिपोर्ट्स में ये भी कहा जाता है कि नीलम की बहन पूनम ने पुलिस को बताया था कि पवन काम के सिलसिले में ज्यादातर व्यस्त रहते थे और उसकी बहन को वक्त नहीं दे पा रहे थे। इसी के चलते नीलम तनाव में रहती थीं और इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। 

29

कहा जाता है कि पवन की पत्नी ने जिस वक्त आत्महत्या की उससे महज 6 ही महीने पहले दोनों की शादी हुई थी और मुंबई आए नीलम को 3 दिन हुए थे। मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पूनम का शव पंखे से लटका मिला था। बताया जाता है कि पवन सिंह की साली ने ही उन्हें पत्नी के सुसाइड करने की जानकारी दी थी। 

39

इसके अलावा नीलम के आत्महत्या के पीछे की वजह पवन सिंह का कई एक्ट्रसेस के साथ लिंकअप होना भी माना जाता है, हालांकि, अभी तक इसकी सही वजह सामने नहीं आ पाई है।
 

49

पवन सिंह ने नीलम के सुसाइड के तीन साल बाद दूसरी शादी की थी। ये शादी उन्होंने बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से की थी। ज्योति और पवन ने पहले कोर्ट में 2018 में शादी की थी, इसके बाद रीति-रिवाज के साथ शादी की। 

59

ज्योति सिंह के पिता का नाम राम बाबू सिंह है। कहा जाता है कि वो बलिया दबंगों में से एक हैं। ज्योति तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। ज्योति हमेशा से लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। 

69

ज्योति इतनी खूबसूरत है कि हर कोई उनकी अदाओं का कायल है। वे फिलहाल फैशन डिजाइनिंग का पढ़ाई कर रही हैं।

79

खबरों की मानें तो पवन सिंह और अक्षरा सिंह का अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था। कुछ महीनों पहले अक्षरा सिंह ने वीडियो में बताया कि एक बार हम दोनों फिल्म मां तुझे सलाम के लिए सिलवासा के होटल में रूके थे। पवन को ज्यादा शराब पीने की आदत है। उस दिन भी उन्होंने शराब पी रखी थी और वह होटल के कमरे से बाहर जाने की जिद्द कर रहे थे। इस बीच मैंने उन्हें बाहर जाने से रोका क्योंकि इससे उनकी इज्जत खराब होती, लेकिन शराब के नशे में पवन नहीं माने और मुझे जोर से धक्का मार दिया।
 

89

अक्षरा सिंह ने ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि पवन सिंह के साथ वो रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उन्होंने चोरी छुपे दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली थी और इसके बाद भी वो उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे। लेकिन, अक्षरा ने पवन की बात नहीं मानी और उन्होंने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह उनके साथ मारपीट और धमकियां देने लगे थे।

99

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वो लड़कियों को जबरन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहते थे। वो नशे में तमाशा करते हैं। बहुत सी एक्ट्रसेस को वो फोर्स करते हैं कि अगर इंडस्ट्री में रहना है, तो उनके साथ रिश्ता बनाकर रखना पड़ेगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos