क्या बिना शादी के ही मां बनी पवन सिंह की Ex गर्लफ्रेंड? गोद में बच्ची देख लोगों ने उठाए ऐसे सवाल

Published : Oct 18, 2020, 03:21 PM ISTUpdated : Oct 21, 2020, 08:54 AM IST

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में एक बच्ची को गोद में लिए तस्वीर शेयर की। इसे लेकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि 'क्या ये उनकी बेटी है?' हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया। अब ऐसे में सवाल ये खड़ा हो रहा है कि अगर ये उनकी बेटी है तो क्या बिना शादी के ही वो मां बन गई हैं? इसके बारे में हम आपको बताते हैं...

PREV
17
क्या बिना शादी के ही मां बनी पवन सिंह की Ex गर्लफ्रेंड? गोद में बच्ची देख लोगों ने उठाए ऐसे सवाल

दरअसल, अक्षरा सिंह ने बच्ची के साथ जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई। जगत जननी माँ जगदंबा आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। जय माता दी🙏 (माँ के रूप में ये छोटी सी कन्या)😘'।

27

बता दें, अक्षरा सिंह की गोद में दिखी बच्ची उनकी बेटी नहीं है। बल्कि एक्ट्रेस नवरात्रि के मौके पर देवी के किसी गाने की शूटिंग कर रही थीं। वहीं पर ये बच्ची एक्ट्रेस को मिली है। ये किसी और की बच्ची है। उन्होंने तो बस इस बच्ची को मां के रूप में समझा है। 

37

याद दिला दें कि अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में पिछले कुछ समय तक रही हैं। दोनों का जब ब्रेकअप हुआ तो इसका अंत बहुत ही बुरा हुआ था। दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। 

47

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी और मारपीट के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही कहा था कि 'वो उनके साथ शादी के बाद भी रिलेशनशिप में रहना चाहते थे और जब उन्होंने इनकार किया तो वो उनको करियर खराब करने और जान से मारने की धमकी देने लगे थे।' 

57

अब पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस का नाम विशाल सिंह के साथ जोड़ा जाता है, जो कि एक एक्टर हैं। दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है और अक्षरा उनके साथ फोटोज वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। 

67

हाल ही में जब एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था तो उन्हें भी उनके साथ देखा गया था। दोनों साथ में कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं, वे साथ में फनी वीडियोज भी बनाते हैं। 

77

ऐसे में इसलिए ही लोग अक्षरा सिंह की गोद में बच्चे को देख सवाल उठाने लगे कि क्या वो उनकी बेटी है? लेकिन वो उनकी बेटी नहीं है बल्कि किसी और की है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories