2 चोटी, सलवार सूट में उपले बनाते दिखी भोजपुरी की 'हॉट केक', फोटोज में देखें क्या कर रही एक्ट्रेस

Published : Nov 28, 2020, 03:42 PM ISTUpdated : Dec 01, 2020, 07:47 AM IST

मुंबई. भोजपुरी की हॉट केक कही जाने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर उपला बनाते हुए फोटो शेयर की है। इसमें वो दो चोटी और सलवार सूट में गांव की लड़की की तरह नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उनके सामने गोबर का ढेर दिख रहा है, जिससे वो उपला बनाते दिख रही हैं। तस्वीर में वो एक दम गांव की लड़की की तरह दिख रही हैं। उनकी ये फोटो सुबह की है। फोटो के साथ लिखा कैप्शन...  

PREV
18
2 चोटी, सलवार सूट में उपले बनाते दिखी भोजपुरी की 'हॉट केक', फोटोज में देखें क्या कर रही एक्ट्रेस

अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'गुड मॉर्निंग, अभी भी काम कर रही हूं, अपनी अपकमिंग फिल्म जय मां विंध्यवासिनी से।' वहीं एक्टर परितोश त्रिपाठी ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेहनती लड़की।'

28

अंजना सिंह ने यश कुमार मिश्रा से शादी की है और उनकी एक बेटी भी है। वो परिवारों की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ काम पर भी ध्यान दे रही हैं। इन दिनों वो फिल्म 'जय मां विंध्यवासिनी' की शूटिंग में बिजी हैं। 

38

वहीं अगर अंजना सिंह के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने एक बार इंटरव्यू में खुद से जुड़ी कई बातों के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत की थी तो लगातार काम कर रही थीं।    

48

एक्ट्रेस ने कहा था कि उस दौरान कुछ भोजपुरी हीरोइनों ने उनके बारे में अफवाह फैलाई थी कि बाबा उससे दूर रहना उसको एड्स की बीमारी है। हालांकि, ऐसा करने के पीछे की वजह का अंजना ने खुलासा नहीं किया था। इंटरव्यू में जब अंजना सिंह से उनकी सबसे अच्छी दोस्त के बारे में पूछा गया तो उन्होंने रानी चटर्जी का नाम लिया था। अंजना भोजपुरी की पसंदीदा एक्ट्रसेस में से एक हैं।
 

58

बता दें, अंजना सिंह ने 2012 में आई फिल्म 'एक और फौलाद से' भोजपुरी में एंट्री की थी। वह पहली भोजपुरी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने अभिनय करियर के पहले 2 सालों में करीब 25 फिल्मों को एक साथ साइन किया था।

68

इसके साथ अंजना को साल 2017 में लंदन में आयोजित भोजपुरी फिल्म समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का व्यूअर च्वॉइस अवार्ड भी दिया गया था। अगर उनके एक्टिंग करियर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक भोजपुरी टीवी शो 'भाग ना बचे कोई' से की थी।

78

वहीं, अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अंजना ने मशहूर भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की हैं। इनकी जोड़ी को दर्शक काफी पंसद भी करते हैं। फिल्मी पर्दे पर भी ये जोड़ी एक साथ काम कर चुकी हैं। इनकी जोड़ी को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

88

बता दें, अंजना सिंह भोजपुरी में खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, निरहुआ और रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories