12 साल पहले 'लॉलीपॉप लागेलू' के वक्त इतने दुबले-पतले दिखते थे पवन सिंह, अब बनाई जबरदस्त बॉडी

Published : Nov 27, 2020, 11:46 AM IST

मुंबई. भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले एक्टर और सिंगर पवन सिंह को 'तू लगावेलू जब लिपिस्टिक...' से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। शायद ही कोई शख्स होगा, जिसने पवन सिंह के इस गाने को नहीं सुना होगा। उनका ये सुपरहिट सॉन्ग आज भी उतना ही सुना जाता है जितना कि 12 साल पहले, जब ये रिलीज किया गया था। ऐसे में हम आपको एक्टर की उस दौरान की आज की फोटोज दिखा रहे हैं, जिनमें वो काफी दुबले-पतले दिखते थे और अब उन्होंने धांसू बॉडी बनाई है।  

PREV
19
12 साल पहले 'लॉलीपॉप लागेलू' के वक्त इतने दुबले-पतले दिखते थे पवन सिंह, अब बनाई जबरदस्त बॉडी

बिहार के आरा जिले में स्थित जोकहरी में साल 1986 में जन्म पवन सिंह ने करियर की शुरुआत 1997 में अपने पहले एलबम 'ओढ़निया वाली' से की थी। तब उनकी उम्र महज 11 साल थी। जबकि इस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं और पवन सिंह ने इतनी छोटी सी उम्र में ही एलबम बना लिया था। 

29

पवन सिंह को उनके पहले एलबम से कुछ खासी पहचान तो नहीं मिली थी। लेकिन, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें जानने लगे थे। इसके बाद, साल 2008 में उनका एक और एलबम 'लॉलीपॉप लागेलू' आया, जिससे पवन सिंह को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस गाने को ना सिर्फ भोजपुरी और भारत के दूसरे इलाकों में बल्कि विदेशों में भी सुना जाता है।

39

पवन सिंह के इस गाने को 2010 में रवि किशन के साथ आई उनकी फिल्म 'देवरा बड़ा सतावेला' में उन पर फिल्माया गया था। इस गाने के बाद पवन सिंह को और तेजी से फिल्में ऑफर हुईं और वो भोजपुरी के बड़े स्टार बन गए।

49

पवन सिंह ने अपने करियर कि शुरुआत बतौर प्लेबैक सिंगर की थी। सिंगिंग में पॉपुलर होने के बाद उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनारिया तोहरे नाम’ से एक्टिंग में डेब्यू किया।

59

इसके बाद पवन सिंह ने 'प्रतिज्ञा', 'सैंया के साथ मड़इया में', 'भोजपुरिया दरोगा', 'जोगीजी धीरे धीरे', 'तू जान हउ हमार', 'उमरिया कइली तोहरे नाम' समेत कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

69

बहरहाल अगर पवन सिंह की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 2014 में नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद पवन पर उनकी हत्या के आरोप लगे थे। कहा गया कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे, इसलिए उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या की थी।

79

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम की बहन पूनम ने एक बार कहा था कि पवन सिंह ज्यादा बिजी रहते थे और वो उन्हें टाइम नहीं दे पाते थे इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया।
 

89

पवन सिंह ने बाद में मार्च, 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली। ज्योति सिंह बलिया से ताल्लुक रखती हैं। इनकी शादी भी चर्चा में रही थी। कहा जाता है कि पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी फिर घरवालों ने रीति-रिवाज से शादी कराई थी।
 

99

कहा जाता है कि मोनालिसा से ब्रेकअप होने के बाद पवन सिंह अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 2019 में अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें और उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories