मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह की सिनेमा डेब्यू की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। दरअसल, एक बार वो अपनी दोस्त की शादी अटेंड करने के लिए पटना गई थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात भोजपुरी गाने बनाने वाले रिकॉर्ड लेबल आदिशक्ति फिल्म्स के डायरेक्टर से हुई। इस मुलाकात में डायरेक्टर ने चांदनी से अपने अगले एल्बम में काम के लिए ऑफर दे दिया, जिसे चांदनी ने स्वीकार भी कर लिया।
चांदनी सिंह ने अपना पहला भोजपुरी गाना सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ किया, जो कि हिट रहा था। इसके बाद उनका दूसरा गाना 'मिलते मरद हमके भूल गइलू' था।
27
बता दें कि चांदनी सिंह और खेसारी लाल पर फिल्माया यह सॉन्ग यूट्यूब पर भोजपुरी गानों में सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला दूसरे नंबर का गाना है।
37
खेसारी लाल के भोजपुरी गाना 'मिलते मरद हमके भूल गइलू' में चांदनी सिंह की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई।
47
भोजपुरी में अपनी पहचान बनाने के बाद चांदनी सिंह ने कई सुपस्टार जैसे पवन सिंह, निरहुआ, यश कुमार और अरविंद अकेला कल्लू के साथ काम किया है।
57
बता दें, चांदनी सिंह ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम हासिल किया। वो उत्तर प्रदेश के जौनपुर से ताल्लुक रखती हैं।
67
चांदनी सिंह का मानना है कि उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में पहचान तो बना ली है, लेकिन उनका पॉपुलर होना अभी बाकी है। हाल ही में पवन सिंह की रिलीज हुई फिल्म 'क्रैक फाईटर' में चांदनी सिंह ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था।
77
फिल्म 'क्रैक फाईटर' में चांदनी सिंह का आइटम नंबर 'देखें खातिर तरसे ईयार' लोगों के बीच खूब पॉपुलर हुआ। इस गाने में चांदनी सिंह ने जबरदस्त ठुमकें लगाए, जिन्हें देख दर्शक झूम उठते हैं।