मुंबई. भोजपुरी से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा पिछले साल 2018 से टीवी सीरियल 'नजर' में एक 'डायन' का रोल प्ले कर रही हैं। अपने किरदार से वो दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो चुकी हैं। दर्शक उनकी एक्टिंग और रोल को खूब पसंद करते हैं और अच्छा रिस्पांस भी देते हैं। एक्ट्रेस फैंस से जुड़े रहने के लिए फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं।
अब हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ससुराल वाले के साथ फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ पति विक्रांत सिंह राजपूत भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, 10 नवंबर रविवार को उनकी ननद रिया सिंह की सगाई समारोह रखा गया था।
27
ननद रिया की सगाई उनके लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौरव रघुवंशी से हुई है। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन लहंगा और गोल्डन कलर की चोली पहनी थी। इसके साथ उन्होनें न्यूड मेकअप किया था। वहीं, पति विक्रांत का राजपुताना लुक देखते ही बनता है।
37
मोनालिसा बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली के साथ अक्सर सभी फंक्शन को एन्जॉय करती हैं और हर फंक्शन में वे अपनी फैमिली के साथ रहना पसंद करती हैं।
47
बता दें, मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं महारष्ट्र, बंगाली और बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में खूब नाम कमाने के बाद उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल की ओर रुख किया और 'नजर' से सभी के दिल पर राज करने लगीं।
57
मोनालिसा ने भोजपुरी में रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनके पति विक्रांत की बात की जाए तो यूपी के आजमगढ़ में जन्मे विक्रांत भी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे आखिरी बार निरहुआ की फिल्म 'बॉर्डर' में नजर आए थे।
67
विक्रांत ने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत मोनालिसा के साथ ही की थी। दोनों ने एक साथ फिल्म 'दुल्हा अलबेला' की थी। इस फिल्म से विक्रांत ने भोजपुरी में डेब्यू किया था।
77
मोनालिसा और विक्रांत एक साथ 'नच बलिए' जैसे कई शोज कर चुके हैं। दोनों की लाइफ के साथ शादी भी खूब चर्चित रही थी। विक्रांत और मोनालिसा ने 'बिग बॉस' घर में शादी की थी। शो में इनकी शादी काफी विवादित रही थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।