ननद की सगाई के बाद शूट पर लौटीं मोनालिसा, ब्लैक साड़ी में शेयर की सिजलिंग फोटोज

Published : Nov 11, 2019, 04:01 PM IST

मुंबई. भोजपुरी से टीवी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा पिछले साल 2018 से टीवी सीरियल 'नजर' में एक 'डायन' का रोल प्ले कर रही हैं। अपने किरदार से वो दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो चुकी हैं। दर्शक उनकी एक्टिंग और किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं और उनके शो को अच्छा रिस्पांस भी देते हैं। एक्ट्रेस फैंस से जुड़े रहने के लिए फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं।

PREV
14
ननद की सगाई के बाद शूट पर लौटीं मोनालिसा, ब्लैक साड़ी में शेयर की सिजलिंग फोटोज
अब हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ससुराल वाले के साथ फोटो शेयर की है। वे ब्लैक साड़ी में बेहद हॉट पोज देती नजर आ रही हैं।
24
इससे पहले उन्होंने ननद रिया सिंह की सगाई की फोटोज शेयर की थी, जिसमें उनके ससुराल वाले दिखाई दिए थे। रिया ने गौरव रघुवंशी से 10 नवंबर को सगाई की थी। इस दौरान मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह भी राजपुताना लुक में नजर आए थे। अब वो फैमिली फंक्शन से अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं।
34
मोनालिसा बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली के साथ अक्सर सभी फंक्शन को एन्जॉय करती हैं और हर फंक्शन में वे अपनी फैमिली के साथ रहना पसंद करती हैं।
44
बता दें, मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं महाराष्ट्र, बंगाली और हिंदी भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में खूब नाम कमाने के बाद उन्होंने हिंदी टीवी सीरियल की ओर रुख किया और 'नजर' से सभी के दिल पर राज करने लगीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories