भोजपुरी की लूलिया निधि झा ने की शादी, लाल लहंगा और हैवी ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत दिखी नई दुल्हन

Published : May 03, 2022, 12:15 PM IST

मुंबई. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में लूलिया के नाम से फेमस एक्ट्रेस  निधि झा (Nidhi jha) शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने मंगेतर यश कुमार (Yash kumar Mishra) के साथ रेत रात फेरे लिए। बता दें कि कपल की शादी 2 मई को हुई, जिसमें फैमिली के अलावा करीबी दोस्त भी शामिल हुए। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों निधि झा अपनी शादी को लेकर लााइमलाइट में बनी हुई थी। वहीं, दुल्हन बनी निधि की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। निधि ने अपनी शादी में लाल रंग की जरी वाला हैवी लहंगा कैरी किया था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी भी पहन रखी थी। नीचे देखें निधि झा और यश कुमार मिश्रा की शादी की कुछ फोटोज...

PREV
17
भोजपुरी की लूलिया निधि झा ने की शादी, लाल लहंगा और हैवी ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत दिखी नई दुल्हन

बता दें कि निधि झा ने बीती रात मंगेतर यश कुमार के साथ फेरे लिए। इस मौके पर दूल्ह-दुल्हन बने यश और निधि की कई सारी फोटोज सामने आई है।

27

निधि झा और यश कुमार की शादी में शानदार सजावट की गई थी। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि चारों पर रोशनी नजर आ रही है।

37

दुल्हन बनी निधि झा शादी के मंडप तक अपने भाईयों के साथ पहुंची थी। इस दौरान लुक काफी शानदार नजर आ रहा था। 

47

निधि झा ने अपनी शादी में लहंगा के साथ हैवी नेकलेस, बड़ा सा मांग टीका और मथ पहने नजर आई। आंखों में काजल लगाए निधि बेहद सुंदर दिखी।

57

आपको बता दें कि निधि झा की जहां ये पहली शादी है जबकि यश कुमार की ये दूसरी शादी है। यश ने इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया।

67

निधि झा और यश कुमार पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने पिछले महीने की सगाई की थी, जिसकी फोटोज भी खूब वायरल हुई थी।

77

आपको बता दें कि निधि झा भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी सीरियलों में भी काम कर चुकी है। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में लूलिया कहा जाता है।

 

ये भी पढ़ें
भोजपुरी फिल्मों की लूलिया इस हीरोइन के Ex पति संग कर रही शादी, बताया वेडिंग प्लान, इस दिन लेंगी फेरे

औकात की बात करते हुए खेसारी लाल यादव की हीरोइन ने दिखाया एटीट्यूट, बांहे चढ़ाते हुए धौंस जमाते दिखी

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories