जब खेसारी की एक्ट्रेस ने भोजपुरी में फूहड़ता पर कही बड़ी बात, लिप सीन करने से भी कर दिया था मना

Published : Jul 31, 2020, 12:59 PM IST

मुंबई. भोजपुरी फिल्मों में फूहड़ता को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती है। फिल्मी सितारों से लेकर कई लोग इस मुद्दे पर बात कर चुके हैं। ऐसे में हाल ही में खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ी जमाने वाली एक्ट्रेस शुभि शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'भोजपुरी फिल्मों पर सेंसर बोर्ड को कड़ाई से काम करते हुए ऐसे गानों और मूवीज पर रोक लगानी चाहिए।'  

PREV
16
जब खेसारी की एक्ट्रेस ने भोजपुरी में फूहड़ता पर कही बड़ी बात, लिप सीन करने से भी कर दिया था मना

एक्ट्रेस ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि भोजपुरी में डबल मीनिंग और फूहड़ता की वजह से उन्होंने बहुत फिल्में छोड़ी हैं, न छोड़ती तो अब तक 60 कि जगह 100 से ज्यादा फिल्में कर चुकी होतीं, उन्होंने अपनी सीमा-रेखा पहले ही तय कर ली थी कि उन्हें स्क्रीन पर क्या करना है, क्या नहीं। 
 

26

शुभि ने शुरू से ही स्क्रीन पर लिप किस वाले सीन करने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने अपनी लिमिट बना ली थी। एक्ट्रेस ने बहुत फिल्म्स छोड़ी हैं। कहानी आती तो वो क्या सीन होंगे इस पर बात करती थीं। 

36

उन्होंने शुरू से ही स्क्रीन पर लिप किस वाले सीन करने से मना कर दिया था। शुभि ने आगे कहा कि उन्होंने शुरुआती दौर में ही भोजपुरी सिनेमा में अपनी लिमिट बना ली थी। अपनी शर्तों पर काम करने की वजह से कई बार सेट पर उनकी फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से बड़ी बहस भी हो जाती थी।

46

इसके अलावा, शुभि शर्मा ने कहा कि भोजपुरी के निर्माता उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन और बॉलीवुड की अन्य हिरोइंस के लिप किस और बोल्ड सीन की दुहाई देते हैं और समझाने की कोशिश करते हैं, जिससे वो बोल्ड सीन करने को तैयार हो जाएं।

56

बता दें, शुभि शर्मा ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की फिल्म 'चलनी के चालल दुल्हा' से भोजपुरी में करियर की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। 

66

इसके बाद शुभि शर्मा ने पवन सिंह की फिल्म 'भैया के साली ओढ़निया वाली' साइन की थी। इसमें भी उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था और जमकर उनकी तारीफ की गई थी। यहां से उन्हें नेम और फेम दोनों ही मिला। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories